फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trapped by dead body, traffic blocked on highway

शव रखकर लगाया जाम, हाईवे पर यातायात बाधित

Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Trapped by dead body, traffic blocked on highway
यूपी सरकार - फोटो : SELF

विज्ञापन

धूमनगंज के बम्हरौली में एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में मृत सगी बहनों के शव रखकर लोगों ने प्रयागराज-कानपुर हाईवे जाम कर दिया। वह मुआवजे व कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची सीओ ने 48 घंटे में वाहन चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बम्हरौली स्थित ग्लास फैक्ट्री के पास जीटी रोड के किनारे रहने वाली कमला पत्नी हरिकांता प्रसाद व उनकी बड़ी बहन राजकुमारी(60) पत्नी स्व. दुखीलाल को एक दिन पहले अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था।

इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि हादसा करने वाली गाड़ी डायल 100 सेवा की थी। घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने 100 नंबर लिखी बोलेरो के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव घर ले जाए गए। जिस पर लोगों ने शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख मुआवजा व आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धूमनगंज पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिविल लाइंस भी पहुंच गए और लोगों को समझाया। उन्होंने मुआवजे संबंधित मांग शासन तक पहुंचाने व 48 घंटे के भीतर आरोपी वाहन चालक को चिह्नित कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। तब करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। वैसे हंगामे की आशंका के चलते मौके पर शव पहुंचने से पहले ही भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया था। मामले में सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि लोग आक्रोशित थे लेकिन चक्काजाम जैसी कोई बात नहीं थी। उन्हें समझाया गया और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया, जिस पर वह शांत हो गए। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज में दिखी गाड़ी
पुलिस सूत्रों की मानें तो हादसे के बाद पजावा गांव से होकर एक काले रंग का चारपहिया वाहन गुजरा था। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में इसकी तस्वीर कैद हुई है। हालांकि वाहन कौन सा था, अभी यह नहीं स्पष्ट हो सका है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई है जिसमें काले रंग की गाड़ी दिखी है। हालांकि यह डायल 100 की बोलेरो ही है, यह अभी नहीं कहा जा सकता। गाड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो भी हो सकती है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed