फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer: Transfer of Presiding Officers of Tribunals including six District Judges

Transfer : छह जिला जजों सहित अधिकरणों के पीठासीन अधिकारियों का तबादला

Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transfer: Transfer of Presiding Officers of Tribunals including six District Judges
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के कई जिला जजों और लैंड एक्वीजेशन, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्युनल व कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित जिला जजों में मथुरा के जिला जज विवेक संगल को मेरठ, सोनभद्र के जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन को मथुरा, फर्रुखाबाद के जिला जज चवन प्रकाश को मुजफ्फरनगर, गोरखपुर के जिला जज तेजप्रताप तिवारी को शाहजहांपुर, गोंडा के जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन को कानपुर नगर और लखीमपुर खीरी के जिला जज मुकेश मिश्र को गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार लैंड एक्वीजेशन रिहैबिलिटेशन ट्रिब्युनल बस्ती के पीठासीन अधिकारी गिरीश कुमार वैश को सोनभद्र का जिला जज, गौतमबुद्ध नगर की इसी ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी शिवशंकर प्रसाद को फर्रुखाबाद का जिला जज, इलाहाबाद कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी जयप्रकाश यादव को बलिया का जिला जज, बरेली की कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार रस्तोगी को गोंडा का जनपद न्यायाधीश, कानपुर नगर के मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल की पीठासीन अधिकारी संगीता श्रीवास्तव को मऊ का जिला जज और बरेली के लैंड एक्वीजेशन रिहैबिलिटेशन ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारी डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना को लखीमपुर खीरी का जिला बनाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed