फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of judicial officers in many districts, many changed their charge even in the same

Transfer : कई जिलों में न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण, कई के उसी जिले में भी बदले कार्यभार, अधिसूचना जारी

Mon, 02 Sep 2024 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 01:13 PM IST
सार

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह को स्पेशल ड्यूटी के तहत अमेठी स्थानांतरित किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर संजय कुमार को औरैया, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मिर्जापुर राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को अयोध्या, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट हरदोई अजय कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ, हरिकेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलंदशहर को महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट बुलंदशहर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Transfer of judicial officers in many districts, many changed their charge even in the same
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

 इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजू भारती ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार जिला जज स्तरीय करीब 45 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण एक जिले से दूसरे में किए गए हैं। इसमें कुछ के उसी जिले में कार्यभार बदले गए हैं।

विज्ञापन


जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह को स्पेशल ड्यूटी के तहत अमेठी स्थानांतरित किया गया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर संजय कुमार को औरैया, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट मिर्जापुर राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव को अयोध्या, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट हरदोई अजय कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ, हरिकेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुलंदशहर को महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों की सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट बुलंदशहर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, मो.नसीम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदोई को बुलंदशहर, अजय श्रीवास्तव अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ को विशेष न्यायाधीश आजमगढ़ बनाया गया है। शैलेंद्र निगम विशेष न्यायाधीश आजमगढ़ को विशेष न्यायाधीश रमाबाई नगर, अमित मालवीय विशेष न्यायाधीश रमाबाई नगर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाबाई नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना

पारुल श्रीवास्तव अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आजमगढ़ को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाबाई नगर, चंद्रगुप्त यादव विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर, अंजन विशेष न्यायाधीश मिर्जापुर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद बनाया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गुप्ता को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद नियुक्त किया गया है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय मिश्रा को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी महराजगंज बनाया गया है। साकिर हुसैन विशेष न्यायाधीश महाराजगंज को अमरोहा स्थानांतरित किया गया है। हेमलता त्यागी विशेष न्यायाधीश को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरोहा बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश रेशमा चौधरी को विशेष न्यायाधीश मुरादाबाद, विशेष न्यायाधीश सियाराम चौरसिया को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुरादाबाद बनाया गया है।

कई न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

अरुण कुमार राय अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय बहराइच को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखनऊ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट हरिकेश कुमार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट बुलंदशहर, विशेष न्यायाधीश गाजीपुर शक्ति सिंह को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजीपुर अरविंद मिश्रा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजियाबाद बनाया गया है।

विशेष न्यायाधीश बरेली अरविंद कुमार यादव को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बरेली, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भदोही असद अहमद हाशमी को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी भदोही बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश भदोही कविता मिश्रा को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उन्नाव ममता सिंह को विशेष न्यायाधीश उप्र आवश्यक वस्तु अधिनियम बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed