फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of 65 judicial officers ADJ junior and senior division officers included

Prayagraj News: 65 न्यायिक अफसरों के स्थानांतरण, एडीजे-जूनियर और सीनियर डिवीजन के अधिकारी शामिल

Tue, 23 Aug 2022 10:54 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज।
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Aug 2022 10:54 PM IST
सार

स्थानांतरित होने वालों में सीतापुर में तैनात एसीजेएम को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सीतापुर में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट को लखनऊ, फैजाबाद में तैनात एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, फैजाबाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन), फैजाबाद में सिविज जज (जूनियर डिवीजन) को इसी पद पर बागपत में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Transfer of 65 judicial officers ADJ junior and senior division officers included
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में तैनात न्यायिक अफसरों के तबादले किए हैं। महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना में कुल 65 न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें एडीजे, जूनियर डिवीजन एवं सीनियर डिवीजन मजिस्ट्रेट शामिल हैं।

विज्ञापन


स्थानांतरित होने वालों में सीतापुर में तैनात एसीजेएम (जूनियर डिवीजन) नैंसी तिवारी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सीतापुर में तैनात न्यायिक मजिस्ट्रेट काव्या तिवारी श्रीवास्तव को लखनऊ, फैजाबाद में तैनात एडिशनल सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रशांत कुमार सिंह को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, फैजाबाद में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुमन सोलंकी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन), फैजाबाद में सिविज जज (जूनियर डिवीजन) प्रज्ञा सिंह को इसी पद पर बागपत में तैनात किया गया है। जबकि बागपत में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन सुमन को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर, बागपत में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन पूजा सुहाग को न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर, बागपत में तैनात सिविल जज जूनियर डिवीजन राजन राठी को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन का प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

झांसी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के पद पर तैनात शीतल प्रियदर्शी को एसीजेएम लखनऊ, महराजगंज के एसीजेएम सीनियर डिवीजन असगर अली को वहीं पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव, महराजगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव का काम देख रहीं आस्था श्रीवास्तव को सिविल जज सीनियर डिवीजन, महराजगंज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार को अमरोहा का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। अमरोहा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर तैनात अरविंद वर्मा को सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।

औरैया में सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) स्वाति चंद्रा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव, औरैया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव का काम देख रहे शहनाज अंसारी को कैराना अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बहराइच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कृष्ण कुमार सप्तम को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा चौधरी को बहराइच में सिविल जज सीनियर डिवीजन, बहराइच में ही तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन शिवेंद्र कुमार मिश्रा को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि, बहराच के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सर्वोत्तम नागेश शर्मा को गौतमबुद्ध नगर का अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहीं पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट केपद पर तैनात जयहिंद कुमार सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव, शिवानी त्यागी को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्टेट गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है।

विज्ञापन

अंबेडकरनगर में तैनात अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय को वहीं पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव, हाथरस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना सिंह को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन का भी दायित्व सौंपा गया है। आजमगढ़ में तैनात देवेंद्र प्रताप सिंह सिविल जज सीनियर डिवीजन को वहीं पर विधिक सेवा प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। जबकि, अभी तक सचिव का काम देख रहीं अनीता को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का दायित्व सौंपा गया है। वहीं पर तैनात अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह नवम को सिविल जज सीनियर डिवीजन, सिविल जज सीनियर डिवीजन यशवंत कुमार सरोज को आजमगढ़ का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का काम देख रहे अतुल चौधरी को फिरोजाबाद का अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यहां पर तैनात अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी सिन्हा को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सचिव का काम देख रहे प्रेम बहादुर सिंह को अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed