फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of 22 district judges and presiding officers of tribunals, order issued by High Court

यूपी: 22 जिला जजों और अधिकरणों के पीठासीन अधिकारियों का तबादला, हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Aug 2021 11:03 PM IST
सार

भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण फैजाबाद के पीठासीन अधिकारी पद्म नारायण मिश्रा को जिला जज अंबेडकर नगर,  प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बाराबंकी बृजेश कुमार मिश्र को जिला जज कौशांबी, पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण गोरखपुर सुधीर कुमार पंचम को जिला जज पीलीभीत बनाया गया है।

विज्ञापन
Transfer of 22 district judges and presiding officers of tribunals, order issued by High Court
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभिन्न जिलों में तैनात 22 जिला जजों व अधिकरणों के पीठासीन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। महानिबंधक हाईकोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना व तबादला सूची में डॉ. अजय कृष्ण विश्वेशा को जिला जज बुलंदशहर से जिला जज वाराणसी, यशवंत कुमार मिश्र को जिला जज मथुरा से जिला जज बुलंदशहर, विवेक संगल को जिला जज अलीगढ़ से जिला जज मथुरा, डॉक्टर बाबू सारंग को जिला जज अंबेडकर नगर से जिला जज अलीगढ़ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


इसी प्रकार से भूमि अधिग्रहण प्राधिकरण फैजाबाद के पीठासीन अधिकारी पद्म नारायण मिश्रा को जिला जज अंबेडकर नगर,  प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बाराबंकी बृजेश कुमार मिश्र को जिला जज कौशांबी, पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण गोरखपुर सुधीर कुमार पंचम को जिला जज पीलीभीत, सुरेंद्र सिंह प्रथम जिला जज अमरोहा को जिला जज हरदोई, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बाराबंकी संजीव कुमार को जिला जज अमरोहा, पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट आगरा सुधीर कुमार तृतीय को जिला जज बागपत,  प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कुशीनगर विनय कुमार तृतीय को पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट आगरा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण मुरादाबाद लक्ष्मी कांत शुक्ला को जिला जज संत कबीर नगर, संदीप जैन जिला जज महाराजगंज को जिला जज एटा, पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण आगरा जयप्रकाश तिवारी को जिला जज महाराजगंज,  पीठासीन अधिकारी भूमि अधिग्रहण अधिकरण बरेली भानु देव शर्मा को जिला जज संभल चंदौसी, पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट वाराणसी शिव कुमार प्रथम को जिला जज मिर्जापुर तथा मिर्जापुर के जिला जज लालचंद गुप्ता को पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट वाराणसी के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जज जालौन उरई अशोक कुमार सिंह सप्तम को जिला जज कुशीनगर पडरौना तथा पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट कानपुर नगर तरुण सक्सेना को जिला जालौन उरई के पद पर भेजा गया है। जिला जज उन्नाव सैयद मौज बिना आसिम को पीठासीन अधिकारी कामर्शियल कोर्ट कानपुर, जिला जज महोबा हरवीर सिंह को जिला जज उन्नाव , पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण कौशांबी देवेंद्र सिंह प्रथम को जिला जज महोबा के पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed