फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer: 82 teachers of government colleges transferred

राजकीय महाविद्यालयों के 82 शिक्षकों का तबादला

Sat, 02 Jul 2022 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

ऑनलाइन आवेदन के लिए शिक्षकों को काफी कम समय मिला। यही वजह रही कि तबादले के लिए कुल 367 शिक्षकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से केवल 172 शिक्षक ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सके।

विज्ञापन
Transfer: 82 teachers of government colleges transferred
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की ऑनलाइन स्थानांतरण नीति के तहत उच्च शिक्षा निदेशालय ने 82 शिक्षकों के तबादले कर दिए। निदेशालय ने तबादले के लिए शिक्षकों से बृहस्पतिवार को ऑनलाइन आवेदन मांगे और आधी रात को तबादले की लिस्ट भी जारी कर दी।

विज्ञापन



ऑनलाइन आवेदन के लिए शिक्षकों को काफी कम समय मिला। यही वजह रही कि तबादले के लिए कुल 367 शिक्षकों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से केवल 172 शिक्षक ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सके। 195 शिक्षक कराने के बावजूद आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। जिन 172 शिक्षकों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की, उनमें से 113 शिक्षकों के आवेदनों को संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने अनुमोदित कर आगे बढ़ाया।
विज्ञापन



21 शिक्षकों के आवेदन उनके प्राचार्यों ने निरस्त कर दिए, जबकि 38 शिक्षकों के आवेदन प्राचार्यों के पास लंबित पड़े हैं। यानी ये शिक्षक तबादले की अर्हता पूरी नहीं कर रहे थे। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय ने चार शिक्षकों के आवेदन अपने स्तर से निरस्त कर दिए। इन शिक्षकों ने ऑफलाइन माध्यम से अपना स्थानांतरण कराया था और ऑनलाइन माध्यम से भी तबादले के लिए आवेदन कर दिए, जबकि एक सत्र में दो बार तबादला नहीं हो सकता। इसी आधार पर निदेशालय ने इनके आवेदन निरस्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



निदेशालय ने कुल 82 शिक्षकों के तबादले किए। तबादले मेरिट के आधार पर हुए। सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा के अनुसार ऑनलाइन तबादले में कुछ लोगों को प्राथमिकता भी दी गई। मसलन, पति-पत्नी दोनों राजकीय सेवा में हैं, तो 10 अतिरिक्त अंक दिए गए। आवेदनकर्ता महिला है या आवेदन करने वाले की आयु के आधार पर भी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी गई। इसके साथ ही उन्हें वरीयता दी गई, जो बीमार हैं या उनके घर में कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed