फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 24 अपर जिला जजों का किया तबादला, सीबीआई के स्पेशल जज होंगे प्रेमेंद्र कुमार

Transfer : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 24 अपर जिला जजों का किया तबादला, सीबीआई के स्पेशल जज होंगे प्रेमेंद्र कुमार

Sat, 22 Jul 2023 11:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 11:38 AM IST
सार

तबादला सूची के मुताबिक कौशाम्बी में तैनात एडीजे सुशील कुमारी अब प्रयागराज की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगी, जबकि एडीजे पूनम सिंघल कौशाम्बी से स्थानांतरित होकर बदायूं में कार्यभार संभालेंगी। स्पेशल जज सीबीआई गाजियाबाद के पद पर तैनात आलोक कुमार यादव अब लखनऊ के एडीजे होंगे।

विज्ञापन
Transfer : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 24 अपर जिला जजों का किया तबादला, सीबीआई के स्पेशल जज होंगे प्रेमेंद्र कुमार
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती ने शुक्रवार को प्रदेश के चौबीस अपर जिला जजों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी। तबादला सूची के मुताबिक कौशाम्बी में तैनात एडीजे सुशील कुमारी अब प्रयागराज की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगी, जबकि एडीजे पूनम सिंघल कौशाम्बी से स्थानांतरित होकर बदायूं में कार्यभार संभालेंगी। स्पेशल जज सीबीआई गाजियाबाद के पद पर तैनात आलोक कुमार यादव अब लखनऊ के एडीजे होंगे। उनकी जगह आगरा में पॉक्सो एक्ट के स्पेशल जज प्रेमेंद्र कुमार स्पेशल जज सीबीआई के पद पर तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन


सुल्तानपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार गिरी का तबादला इसी पद पर फैजाबाद किया गया है। वहीं, लखनऊ परिवार न्यायालय के अपर प्रधान न्यायाधीश आशीष कुमार चौरसिया लखनऊ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कानपुर नगर प्रथम कांत को बलिया और एडीजे निशा झा को सिद्धार्थनगर से सीतापुर भेजा गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा आगरा की एडीजे शिप्रा आर्या, इटावा की एडीजे डाॅ. शालिनी सिंह प्रथम और औरैय के एडीजे रवि प्रकाश साहू को उन्नाव भेजा गया गया। वहीं, उन्नाव की एडीजे दीपाली सिंह और गाेंडा की एडीजे कंचन को कानपुर नगर भेजा गया है। कानपुर नगर के एडीजे अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा को मऊ स्थानांतरित किया गया है।

इसके साथ ही हरदोई के एडीजे भागीरथ वर्मा को सीतापुर भेजा गया है। जौनपुर के एडीजे प्रशांत कुमार प्रथम और एटा में एडीजे सचिव डीएलएसए के पद पर तैनात हिमांशु कुमार सिंह का तबादला रमाबाई नगर हुआ है। झांसी की एडीजे नीतू यादव को बुलंदशहर भेजा गया है। वहीं, बुलंदशहर के परिवार न्यायालय की अपर प्रधान न्यायाधीश मनु कालिया को बुलंदशहर में ही एडीजे के पद पर तैनात किया गया है।

लखनऊ के एडीजे माे. गजाली को गाजीपुर भेजा गया है। एटा की एडीजे रागिनी और परिवार न्यायालय अंबेडकरनगर की अपर प्रधान न्यायाधीश आरती फौजदार को संभल स्थानांतरित किया गया है। अपर जिला जजों के अलावा राय बरेली में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर तैनात पंकज कुमार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामपुर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्रावस्ती के सीजेएम अनिल कुमार द्वादश मऊ के सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed