{"_id":"5cc5fbe7bdec2207334c226e","slug":"trainer-arrested-for-stealing-goods-from-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से सामान चुराने वाला पकड़ा गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों से सामान चुराने वाला पकड़ा गया युवक
Mon, 29 Apr 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
चोर
ट्रेनों से यात्रियों का सामान चुराने वाले एक युवक को आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़ा है। युवक के पास एक लेडीज पर्स, दो मोबाइल भी बरामद हुए। आरपीएफ के उपनिरीक्षक अमित द्विवेदी ने बताया कि जीआरपी के एसआई सुधरी पांडेय के साथ युवक रेलवे स्टेशन के आउटर पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
उसका नाम सूरज कसेरा है जो मिर्जापुर निवासी है। पूछताछ पर उसने बताया कि 27 अप्रैल को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से उसने एक महिला का पर्स चोरी किया। इसके पूर्व उसमें अजीमाबाद एक्सप्रेस से ट्राली बैग, जियारत एक्सप्रेस एवं त्रिवेणी एक्सप्रेस से महिला के पर्स की चोरी की बात कबूली है। उसके खिलाफ जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन