{"_id":"657e7b933015fe43c10e46eb","slug":"train-will-run-directly-from-prayagraj-to-kanyakumari-starting-from-december-24-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में एक दिन होगा संचालन: अब प्रयागराज से सीधे कन्याकुमारी के लिए मिलेगी ट्रेन, 24 दिसंबर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में एक दिन होगा संचालन: अब प्रयागराज से सीधे कन्याकुमारी के लिए मिलेगी ट्रेन, 24 दिसंबर से होगी शुरुआत
Sun, 17 Dec 2023 10:11 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:11 AM IST
सार
बनारस से प्रयागराज होकर कन्याकुमारी के लिए चलने वाली काशी तमिल समागम एक्सप्रेस (केटीएस) ट्रेन का संचालन प्रत्येक सप्ताह रविवार को होगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
प्रयागराज से कन्याकुमारी के लिए ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से पहली बार कन्याकुमारी के लिए सीधे ट्रेन मिलने जा रही है। इसका संचालन 24 दिसंबर से शुरू होगा। बनारस से प्रयागराज होकर कन्याकुमारी के लिए चलने वाली काशी तमिल समागम एक्सप्रेस (केटीएस) ट्रेन का संचालन प्रत्येक सप्ताह रविवार को होगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी 17 दिसंबर को करेंगे। ट्रेन का पहला फेरा स्पेशल ट्रेन के रूप में कन्याकुमारी से बनारस के लिए चलेगा।
विज्ञापन
बनारस से केटीएस एक्सप्रेस 16368 रविवार शाम 4.20 बजे चलकर वाराणसी रुकते हुए शाम 7.25-7.27 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। प्रयागराज से कन्याकुमारी के बीच की दूरी 49.35 घंटे में तय होगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव कुल 33 रेलवे स्टेशनों पर होगा। इसमें मुख्य रूप से मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नैनपुर जंक्शन, बालाघाट, गोंडिया, बल्लारशाह, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा जंक्शन, तेनाली जंक्शन, ऑनगोल, नेल्लोर, प्रेरामबुर, मदुरै जंक्शन आदि स्टेशन शामिल हैं। केटीएस एक्सप्रेस का कन्याकुमारी पहुंचने का समय मंगलवार रात नौ बजे रहेगा।
विज्ञापन
वापसी में 16397 कन्याकुमारी से प्रत्येक बृहस्पतिवार 28 दिसंबर से चलेगी। रात 8.30 बजे चलने के बाद ट्रेन शनिवार शाम 7.00-7.02 बजे छिवकी एवं रात 11.35 बजे बनारस पहुंच जाएगी। वापसी में कन्याकुमारी से प्रयागराज तक आने में केटीएस एक्सप्रेस 46.30 घंटे का ही समय लेगी। 22 कोच की केटीएस एक्सप्रेस में स्लीपर के छह, एसी इकोनॉमी-एसी थ्री के तीन-तीन, एसी टू का दो, एसी फर्स्ट का एक, सामान्य श्रेणी के चार, एक पेंट्रीकार एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे।
विज्ञापन
19 की शाम को स्पेशल ट्रेन के रूप में आएगी केटीएस एक्सप्रेस
17 दिसंबर को बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी तमिल समागम एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद स्पेशल ट्रेन संख्या 06367 कन्याकुमारी से शाम 5.30 बजे चलेगी। कन्याकुमारी से बनारस के बीच कुल 35 ठहराव केटीएस एक्सप्रेस के रहेंगे। मंगलवार की शाम ट्रेन 7.00-7.02 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रात 11.35 बजे बनारस पहुंच जाएगी।