फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   train suicide

युवक और उसकी दोस्त का शव ट्रैक पर मिला

Fri, 25 Oct 2019 01:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
train suicide
train suicide
सुबह नाना की भी ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी मौत
विज्ञापन

खुदकुशी की आशंका, 20 दिन पहले महिला के साथ चला गया था सूरत
सुबह नाना की ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी मौत
बारा (प्रयागराज)। बारा क्षेत्र के घुर्मी गांव के लाल जी की गुरुवार की सुबह ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई थी। दिन में उसका दाह संस्कार कर परिजन लौट रहे थे कि खबर मिली लाल जी के नाती अरविंद कुमार और उसकी दोस्त भी मदरहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट गए। लोगों को समझ में ही नहीं आया कि क्या हो गया। अरविंद करीब 20 दिन पहले अपना परिवार छोड़कर महिला मित्र के साथ सूरत चला गया था। जांच करने के बाद पुलिस प्रथम दृष्टया में यह मान रही है कि अरविंद और उसकी दोस्त ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि लोगों को कहना है कि दोनों ने खुदकुशी कर ली। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बारा के घुर्मी गांव निवासी लाल जी (60) को पुत्र नहीं था। उन्होंने अपनी बेटी को उसके ससुराल यहीं बुलवा लिया था। बेटी का परिवार वर्षों से लाल जी के साथ ही रहता था। लाल जी के दो नाती में बड़े अरविंद की शादी लोहगरा की रहने वाली किरन से हुई थी। पिछले कुछ समय उसका संबंध खीरी इलाके की रहने वाली एक महिला से हो गए थे। करीब 20 दिन पहले अरविंद घर छोड़कर महिला मित्र के साथ सूरत चला गया था। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन

24 अक्टूबर को लाल जी सुबह छह बजे रेलवे लाइन के किनारे खेत से पशुओं को भगा रहा था, रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर वाले पहुंचे। दिन में लाल जी का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार वाले अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहे थे कि पता चला मदरहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर अरविंद और उसके साथ गई महिला की लाश पड़ी है। घर वाले पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। घरवालों के अनुसार अरविंद सूरत से वापस घर आ रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि अरविंद और उसकी दोस्त की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अरविंद और उसकी दोस्त की मौत की जांच की जा रही है। यह हादसा और आत्महत्या, दोनों ही मामला हो सकता है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि दोनों चलती ट्रेन से उतरते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए। चश्मदीदों को तलाशा जा रहा है। महिला की शिनाख्त के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed