फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   train announcement in local languages

बड़े स्टेशनों पर लोकल भाषा में भी अब होगा ट्रेनों का एनाउंसमेंट

Tue, 15 Oct 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
train announcement in local languages
New Delhi: Tejas Express, a new service to be launched in June 2017,in New Delhi. PTI Photo (Editors pls co-relate picture with story no DES10) (PTI4_30_2017_000005B) - फोटो : PTI
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, आगरा, मथुरा समेत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रमुख रेेलवे स्टेशनों पर स्थानीय भाषा में यात्रियों को ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान की जानकारी मिलेगी। क्षेत्रीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एनसीआर प्रशासन यह कदम उठाने जा रहा है। स्थानीय लोगों को स्टेशन पर अपनापन महसूस हो, इसी वजह से प्रमुख स्टेशनों पर क्षेत्रीय भाषा में ट्रेनों का एनाउंसमेंट होगा।
विज्ञापन

देश के तमाम स्टेशनों पर ट्रेनों का एनाउंसमेंट हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में होता है। दक्षिण भारत के कुछ स्टेशनों पर स्थानीय भाषा में उद्घोषणा जरूर की जा रही है। लेकिन, हिंदी वासी क्षेत्र के स्टेशनों पर ऐसा नहीं है। इसी वजह से एनसीआर प्रशासन ने अपने प्रमुख स्टेशनों पर वहां की स्थानीय भाषा में भी ट्रेनों का एनाउंसमेंट करवाने की तैयारी की है। उदाहरण के लिए ट्रेन अगर झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी है तो वहां बोले जाने वाली बुंदेलखंडी भाषा में ट्रेनों की उदघोषणा यात्रियों को सुनने को मिलेगी। क्योंकि, बुंदेलखंड के बांदा, महोबा, उरई आदि इलाकों के अधिकांश लोग झांसी से ही विभिन्न शहरों की ट्रेनों को पकड़ते हैं। इसी तरह आगरा, मथुरा, अलीगढ़ में ब्रज भाषा का प्रयोग होता है। इस वजह से वहां ब्रज भाषा में भी एनाउंसमेंट करवाया जाएगा। इलाहाबाद जंक्शन की बात करें तो यहां कौशांबी, प्रतापगढ़, भदोही से काफी संख्या में लोग हर रोज ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। इस क्षेत्र की भाषा अवधी है। कानपुर में भी अवधी का ज्यादा प्रयोग होता है। सो, रेलवे ने वहां अवधि में भी एनाउंसमेंट करवाने की तैयारी है।
विज्ञापन

‘हिंदी एवं अंग्रेजी के साथ एनसीआर जोन के झांसी, आगरा, इलाहाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्थानीय भाषा में भी एनाउंसमेंट करवाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए आवाज का चयन करने की प्रक्रिया चल रही है।’ अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed