{"_id":"59273a4c4f1c1b812d535adc","slug":"tragedy-on-breaking-board-in-civil-lines-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में बोर्ड तोड़ने पर भड़के व्यापारी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस में बोर्ड तोड़ने पर भड़के व्यापारी, हंगामा
इलाहाबाद
Updated Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस में मीना बाजार के पास बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़के व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। सरदार पटेल मार्ग पर एक भवन के सामने बोर्ड व होर्डिंग तोड़ते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कारोबारी सड़क पर उतर आए। दस्ते में शामिल अफसरों और कारोबारियों के बीच तीखी झड़प भी हुई। इसके चलते करीब एक घंटे अभियान बाधित रहा। व्यापार मंडल ने मनमानी कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए बाजार बंद करने की धमकी दी तो अफसरों के तेवर नरम पड़े। बाद में बोर्ड हटाने के लिए समय देने की बात पर सहमति बनी।
एसीएम प्रदीप के नेतृत्व में एडीए के जोनल अफसर आलोक पांडेय और नगर निगम के अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले, जोनल अफसर रवींद्र सिंह तोडू दस्ते के साथ नवाब यूसुफ रोड से अतिक्रमण हटा सरदार पटेल मार्ग पहुंचे। मीना बाजार के सामने दस्ते ने कार्रवाई शुरू की। यहां से सुभाष चौराहा की सड़क पर होर्डिंग हटाने का व्यापारी विरोध करने लगे। दुकानदारों का कहना था कि बोर्ड व होर्डिंग उनकी जमीन पर लगी हैं। उन्हें अवैध बताने वाले एडीए, नगर निगम अफसरों से कारोबारी बातचीत करने लगे। फिर देखते ही देखते तीखी झड़प होने लगी। इस दौरान वहां भीड़ जुट गई।
बाद में पुलिस ने आकर मामला संभाला। अफसरों ने सुंदरीकरण के लिए बोर्ड हटाने के बारे में हुई वार्ता के बारे में बताया तो समय देकर कार्रवाई करने पर बात बनी। फिर सुभाष चौराहा तक अभियान चलाकर दो होर्डिंग, 10 काउंटर और दो भट्ठी तोड़ी। इस मामले में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील खरबंदा ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के निजी भूमि पर बोर्ड हटाना ठीक नहीं है। व्यापारी एडीए का सहयोग कर रहे हैं। सिविल लाइंस में अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न अनुचित है। वीसी से वार्ता कर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो व्यापारी अनुचित कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद करने ने पीछे नहीं हटेंगे।