फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic started on elevated structure bridge in Handia, permanent exit from jam

हंडिया में एलिवेटेड ब्रिज पर आवागमन शुरू, जाम से मिली स्थायी निजात, एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा गोपीगंज का भी ब्रिज 

Thu, 15 Oct 2020 10:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2020 10:46 AM IST
सार

  • सप्ताहभर में गोपीगंज के एलिवेटेड पुल पर भी आवागमन शुरू करने की तैयारी
 
  • सुबह की गई शुरूआत, हंडिया के लोगों को भी मिली राहत
 
  • 2017 से चल रहा था निर्माण कार्य, वाराणसी की राह हुई और आसान
 
  • प्रयागराज वाराणसी के बीच में बने हैं पांच एलिवेटेड ब्रिज, तीन प्रयागराज में हंडिया, बरौत, भीटी, एक भदोही के गोपीगंज और एक वाराणसी जिले के मिर्जामुराद में है। 

विज्ञापन
Traffic started on elevated structure bridge in Handia, permanent exit from jam
हंडिया में बना एलिवेटेड ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से वाराणसी आने-जाने वालों की राह आखिरकार बहुत हद तक आसान हो गई। हंडिया में बने एलिवेटेड स्ट्रक्चर पुल पर बुधवार से आवागमन शुरू हो गया है। इससे न केवल वाराणसी से प्रयागराज आना जाना आसान हुआ है, बल्कि हंडिया के स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। यह एलिवेटेड स्ट्रक्चर लगभग ढाई किलोमीटर लंबा है। इसके शुरू होने से हंडिया में जाम की समस्या भी खतम हो गई।

विज्ञापन

Traffic started on elevated structure bridge in Handia, permanent exit from jam
prayagraj news : eliveted bridge handia - फोटो : prayagraj

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे का निर्माण कार्य 2017 से शुरू हुआ था। तभी से हंडिया में लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा था। खाततौर पर सावन के महीने में कांवरियों के लिए एक लेन बंद होने के बाद स्थित और भी बिगड़ जाती थी। जाम से मुक्ति के लिए ही यहां लगभग ढाई किलोमीटर का एलिवेटेड स्ट्रक्चर बनाया गया। बुधवार से शुरू होेने के बाद वाराणसी का आवागमन और आसान हो गया। हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एक राय ने बताया कि एलिवेटेड स्ट्रक्चर पर सुबह ही आवागमन के लिए खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Traffic started on elevated structure bridge in Handia, permanent exit from jam
prayagraj news : eliveted bridge handia - फोटो : prayagraj
अभी इस हाईवे पर गोपीगंज में बन रहे एक और एलिवेटेड स्ट्रक्चर को शुरू करना है। वह निर्माणाधीन है। हफ्ते भर में काम पूरा होने के बाद उसे भी शुरू कर दिया जाएगा। तब प्रयागराज से वाराणसी के बीच सभी पांचों एलिवेटेड स्ट्रक्चर के खुलने से आवागमन बिल्कुल ही आसान हो जाएगा। हंडिया के अलावा बरौत, भीटी, वाराणसी में मिर्जामुराद भी शुरू हो चुका है। हंडिया का एलिवेटड स्ट्रक्चर सबसे लंबा हैं। इस पर आवागमन चालू होने से हंडिया में लगने वाला जाम अब बिल्कुल ही खत्म गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed