फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Traffic

अब लाल बत्ती लांघने वालों का होगा ई चालान

Sat, 31 Aug 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Traffic
stoplight. vector
हेलमेट न पहनने, गाड़ी गलत पार्क करने पर तो ई-चालान हो ही रहा था, अब सिग्नल तोड़ने पर भी ई-चालान किया जाएगा। योनजा के प्रथम चरण में ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के महत्वपूर्ण 18 चौराहों पर कैमरे लगाए गए हैं। सिग्नल तोड़ने वालों का ई-चालान करके चालान उनके घर भेज दिया जाएगा। पहली बार में 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

अभी सिविल लाइंस में सुभाष चौराहा, बस अड्डा चौराहा, हॉटस्टफ चौराहा, तुलसी चौराहा, जानसेनगंज चौराहा, म्योहाल चौराहा, बालसन चौराहा, धोबीघाट चौराहा, मेडिकल चौराहा, फोर्ट रोड चौराहा समेत कुल 18 महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई हैं। इन सभी जगहों पर 90 सेकेंड के लिए लाल, जबकि 30 सेकेंड के लिए हरी बत्ती जलती है। लेकिन, तमाम वाहन चालक चौराहे पर करीब पौने दो मिनट भी ठहरना नहीं चाहते और सिग्नल तोड़ कर आगे निकल जाते हैं। ऐसे वाहन चालकों पर पुलिस अब कड़ाई से रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन (आरएलवाईडी) को लागू कराने जा रही है। सिग्नल तोड़ने वाले वाहन चालकों से पहली बार में 500 रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। यातायात पुलिस की ओर से इन चौराहों पर ऐसे कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं, जिनपर सिग्नल तोड़ने करने वाले वाहनों के नंबर आसानी से दिखाई देंगे। नंबर पकड़ में आते ही ई-चालान जनरेट हो जाएगा और यह वाहन स्वामी के घर भेज दिया जाएगा। एलएंडटी कंपनी की ओर से साफ्टवेयर इंस्टाल किया जा रहा है। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक एलएंडटी कंपनी साफ्टवेयर अपडेट करने का काम कर रही है। इसके पूरा होते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि दूसरे चरण में 35 दूसरे चौराहे भी चिह्नित किए गए हैं, यहां भी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पीली लाइट पर रुक जाएं तो न लगे जाम
ट्रैफिक सिग्नल के बावजूद चौराहों पर जाम की समस्या पर एसपी ट्रैफिक का कहना है कि हरी बत्ती खत्म होने पर सात सेकेंड के लिए पीली बत्ती जलती है, यह समय सिर्फ चौराहे के करीब होने वाले वाहनों को बाहर निकलने के लिए होता है। पीली बत्ती देखकर क्रासिंग से पहले के वाहनों को रुक जाना चाहिए, लेकिन वाहन चालक नहीं रुकते। वहीं दूसरी तरफ का ट्रैफिक चालू हो जाता है। ऐसे में चौराहे पर जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed