फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tractor driver raped forest girl, took her to Bhadohi after making her sit

Prayagraj : ट्रैक्टर चालक ने किया वनवासी किशोरी से दुष्कर्म, बैठाकर ले गया था भदोही

Fri, 15 Mar 2024 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 05:38 PM IST
सार

मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव से भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लेकर ट्रैक्टर चालक दो वनवासी किशोरियों के साथ भदोही जिले के सुल्तानपुर गांव गया था। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी भदोही के चंदापुर गांव में खड़ी कर दी। इसके बाद दोनों किशोरियों को बाइक पर बैठाकर सरायइनायत इलाके में ले आया। उसने रास्ते में जंगीगंज में एक ढाबे पर किशोरियों को जबरन शराब भी पिलाई।

विज्ञापन
Tractor driver raped forest girl, took her to Bhadohi after making her sit
दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

सरायइनायत इलाके में एक वनवासी किशोरी के साथ ट्रैक्टर चालक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद किशोरी डरी-सहमी है। मंगलवार को क्षेत्र के एक गांव से भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लेकर ट्रैक्टर चालक दो वनवासी किशोरियों के साथ भदोही जिले के सुल्तानपुर गांव गया था।

विज्ञापन


आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी भदोही के चंदापुर गांव में खड़ी कर दी। इसके बाद दोनों किशोरियों को बाइक पर बैठाकर सरायइनायत इलाके में ले आया। उसने रास्ते में जंगीगंज में एक ढाबे पर किशोरियों को जबरन शराब भी पिलाई। किशोरियों के डेरे के पास रात 11 बजे चालक ने एक किशोरी को झाड़ी में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


किशोरी डेरे पर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। घटना के दूसरे दिन किशोरी ने हनुमानगंज बाजार में आरोपी चालक को पहचान लिया तो उसके परिजनों ने ट्रैक्टर रोककर चालक की पिटाई कर दी। इसी बीच मौका पाकर वह ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को थाने उठा लाई। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जगलाल उर्फ कल्लू निवासी दरवांसी, थाना कोइरौना, भदोही के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट व धमकी की धारा में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed