{"_id":"da931da072104e9514886929c443596a","slug":"tractor-clashed-car-the-staff-judge-5-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से भिड़ी कार, जज के स्टाफ के 5 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से भिड़ी कार, जज के स्टाफ के 5 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज इलाके में शुक्रवार आधी रात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की होंडा सिटी कार सड़क किनारे खड़े आलू लदे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। न्यायमूर्ति कार में नहीं थे। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत स्टाफ के पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के एक न्यायमूर्ति शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए तो उनके स्टाफ के लोग रात में होंडा सिटी कार से इलाहाबाद चल दिए।
नवाबगंज पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े कार लखनऊ हाइवे पर टिकरी गांव के पास पहुंची तो कोल्ड स्टोर के सामने आलू लदे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। यह ट्रैक्टर खराबी की वजह से सड़क किनारे खड़ा किया गया था। ट्रैक्टर नहीं दिखने से यह हादसा हो गया। घटना में कार ड्राइवर हरीश थापा, सेक्रेटरी ओमप्रकाश, बालगोपाल, सचदेवा समेत पांच लोग जख्मी हो गए। खबर मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से शहर में अस्पताल पहुंचा दिया। जख्मी लोगों में दो की हालत गंभीर बताई गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर भी सीज कर दिया है।