फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tough paper in first session, 15 exam left in second session

पहले सत्र में कठिन लगा पेपर, दूसरे सत्र में 15 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 02 Feb 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 Feb 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tough paper in first session, 15 exam left in second session
uppsc
पीसीएस जे मुख्य परीक्षा के आखिरी दिन पहले सत्र की परीक्षा देने के बाद दूसरे सत्र में 15 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। माना जा रहा है कि पहले सत्र का पेपर कठिन होने के कारण कई अभ्यर्थियों का पेपर अच्छा नहीं हुआ और इसी वजह से कुछ अभ्यर्थी दूसरे सत्र की परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। परीक्षा में कुल 96 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन


पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा का शुक्रवार को आखिरी दिन था। पहले सत्र में विधि द्वितीय प्रश्नपत्र (प्रक्रिया एवं साक्ष्य) और दूसरे सत्र में विधि तृतीय प्रश्नपत्र (दांडिक, राजस्व एवं स्थानीय विधियां) का पेपर था। परीक्षा के लिए कुल 5958 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहले सत्र की परीक्षा में 5759 और दूसरे सत्र की परीक्षा में 5744 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले सत्र में हुए विधि द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर कठिन था।
विज्ञापन


कुछ अभ्यर्थियों का पेपर ठीक नहीं रहा और इसी वजह से 15 अभ्यर्थियों ने दूसरे सत्र की परीक्षा ही छोड़ दी। परीक्षा के लिए लखनऊ में आठ और प्रयागराज में पांच केंद्र बनाए गए थे। लखनऊ में 12 और प्रयागराज में तीन अभ्यर्थियों ने दूसरे सत्र की परीक्षा छोड़ी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि पीसीएस जे मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की तैयारी है, क्योंकि आयोग को किसी भी सूरत में अप्रैल तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी है और इसके एि आयोग ने कोर्ट में हलफनामा भी दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed