फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Took one lakh rupees in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर ले लिए एक लाख रुपये

Thu, 15 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Took one lakh rupees in the name of getting a job
fraud
नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से एक लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद उसे नौकरी पर भेज भी दिया गया। छह महीने वेतन न मिलने पर उसने इसकी जांच की तो पता चला कि वह तो फर्जी ही काम कर रहा है। इस पर युवक पैसे देने वाले के घर गया तो उसने उसे 20 हजार रुपये का फर्जी चेक दे दिया। पैसा न मिलने पर उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पनाह नगर बरई गांव निवासी अमित कुमार जायसवाल पुत्र दिनेश कुमार से पूरे शाह गुलाम चिश्ती निवासी रजनीश कुमार पुत्र मोहनलाल ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उसे अटरामपुर भेज दिया गया। वहां वहां छह महीने काम करता रहा। इसके बाद जब उसने वेतन की खोज की तो उसे पता चला कि वेतन नौकरी दिलाने वाला ही देगा।
विज्ञापन

इस पर वह परेशान हो गया। वह इसकी शिकायत करने रजनीश के घर पहुंचा तो उसे 20 हजार रुपये का एक फर्जी चेक दे दिया गया। चेक से पैसा न निकलने पर वह फिर उसके पास पहुंचा तो उसके साथ अभद्रता की जाने लगी। इस पर उसने बुधवार को थाने पहुंचकर इसकी शिकायत कोतवाली में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed