फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Today will be the anniversary of the 1887 meeting of the Legislature in the Public Library

पब्लिक लाइब्रेरी में विधानमंडल की 1887 में हुई बैठक की आज मनेगी सालगिरह

Fri, 08 Jan 2021 01:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Today will be the anniversary of the 1887 meeting of the Legislature in the Public Library
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी प्रयागराज। - फोटो : prayagraj
134 वर्ष पूर्व आठ जनवरी 1887 को विधानमंडल की पब्लिक लाइब्रेरी में हुई पहली बैठक की सालगिरह शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में मनाई जाएगी। दिन में एक बजे आयोजित इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस आयोजन में शिरकत करेंगे। प्रयागराज गौरव अनुभूति आयोजन समिति द्वारा कराए जा रहे इस कार्यक्रम की तैयारियों को एक दिन पहले ही अंतिम रूप दे दिया गया। 
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, विक्रमाजीत मौर्य, प्रवीण पटेल आदि भी शिरकत करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों में पूर्व विधायक दीपक पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल, व्रतशील शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


पार्षद पवन श्रीवास्तव ने बताय कि प्रयागराज को उत्तर प्रदेश में विधान मण्डल की स्थापना और विकास का प्रारंभिक केंद्र होने का भी गौरव प्राप्त है। उत्तर प्रदेश में विधान मण्डल की स्थापना इंडियन कौंसिल एक्ट 1861 के प्राविधानों के अनुसार पांच जनवरी 1887 को हुई थी । उस समय राज्य का नाम नार्थ वेस्टर्न प्राविंसेज एंड अवध और सदन का नाम लेजिस्लेटिव कौंसिल फार द नार्थ वेस्टर्न प्राविंसेज एड अवध था । इसकी पहली बैठक शनिवार आठ जनवरी 1887 को प्रयागराज में थार्नहिल मेमोरियल हॉल (वर्तमान पब्लिक लाइब्रेरी भवन, चंद्रशेखर आजाद पार्क परिसर) में हुई थी । स्थापनाकालीन कौंसिल के नौ सदस्य थे , जिसमें चार भारतीय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed