{"_id":"6213cbc0fa619640021712bc","slug":"today-meetings-including-amit-shah-akhilesh-yadav-and-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : आज अमित शाह, अखिलेश, ओवैसी समेत कई दिग्गजों की सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : आज अमित शाह, अखिलेश, ओवैसी समेत कई दिग्गजों की सभाएं
Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:54 AM IST
सार
मंगलवार को भाजपा के स्टार प्रचारक गृहमंत्री अमित शाह शहर पश्चिमी विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में सभा करेंगे। इसी क्रम में वह शहर उत्तरी एवं दक्षिणी में रोड शो भी करेंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मंगलवार को जिले में होंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह , सपा मुखिया अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा प्रमुख मायावती की सभा के साथ सोमवार से चुनावी शोर तेज हो गया। मंगलवार से चुनावी रंग और चटख होने जा रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। उनके कार्यक्रम स्थल में बदलाव भी किया गया है। अब वह सोरांव के बजाय बेला कछार में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को भाजपा के स्टार प्रचारक गृहमंत्री अमित शाह शहर पश्चिमी विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में सभा करेंगे। इसी क्रम में वह शहर उत्तरी एवं दक्षिणी में रोड शो भी करेंगे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मंगलवार को जिले में होंगे।
विज्ञापन
वह करछना के गडवा खुर्द में सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहेंगे। वहीं एआईएमआईएम के मुखिया असदुदद्दीन ओवैसी भी जिले में होंगे।
विज्ञापन