फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   To save people from cold administration make strategy, DM will be responsible for death

प्रयागराज: जरूरतमंदों को ठंड से बचाने की रणनीति, मौत पर डीएम होंगे जिम्मेदार

Fri, 28 Dec 2018 08:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Dec 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
To save people from cold administration make strategy, DM will be responsible for death
सर्दी से बचने के लिए अलाव के पास बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

ठंड से किसी की मौत या कोई हादसा हुआ तो इसके लिए डीएम सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। शीतलहर से बचाव के इंतजाम को लेकर बृहस्पतिवार को हुई बैठक में मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल ने यह आदेश दिया। उन्होंने रैन बसेरा, अलाव, कंबल वितरण आदि योजनाओं की समीक्षा भी की।

विज्ञापन


प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। इसके मद्देनजर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने, कमजोर वर्ग के लोगों को चिह्नित करने, कंबल वितरण आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड या शीतलहरी के कारण किसी की मृत्यु न हो।
विज्ञापन


गरीबों को भोजन, वस्त्र, आश्रय एवं चिकित्सा का भी अभाव न हो। यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए डीएम सीधे उत्तरदाई होंगे। उन्होंने ऐसी घटना की जांच न्यूनतम अपर जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी से कराने का निर्देश दिया। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सफेद थर्मोप्लास्टिक पेंट से पट्टियां दर्शाने, रिफ्लेक्टर, सोलरकैट साईन आदि लगाने का निर्देश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्रालियों के पीछे रेडियम की पीली पट्टी लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम तथा अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed