{"_id":"5d19578a8ebc3e3cdf12fe83","slug":"time-table-reschudle-for-most-of-train-including-intercity-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा गोमती, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें आज से बदले समय पर, रेलवे की नई समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा गोमती, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें आज से बदले समय पर, रेलवे की नई समय सारिणी जारी
Mon, 01 Jul 2019 06:16 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों के समय में बदलाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागघाट से चलने वाली गंगा गोमती, लखनऊ इंटरसिटी, ऊंचाहार एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें सोमवार एक जुलाई से बदले हुए समय पर चलेंगी। उत्तर रेलवे ने प्रयागघाट और प्रयाग से चलने वालीं तमाम ट्रेनों का समय बदल दिया है। रविवार की 12 बजे के बाद रेलवे की लागू हो रही नई समय सारिणी में प्रयागघाट, प्रयाग, इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर आने वाली तमाम ट्रेनों का समय बदला गया है।
विज्ञापन
ऐसे में यात्री स्टेशन जाने के पूर्व रेलवे की 139 सेवा या नेशनल ट्रेन इनक्वायरी सिस्टम से ट्रेनों के समय के बारे में एक बार जानकारी जरूर ले लें।प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की बात करें तो लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस एक जुलाई से अब सुबह 5.50 की बजाय 5.40 बजे छूटेगी। इसी तरह लखनऊ इंटर सिटी दिन में 3.15 की जगह 3.20 बजे एवं चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस दिन में 1.35 की बजाय 1.30 बजे नियमित रूप से चलेगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने प्रयाग और प्रयागघाट से चलने वाली 58 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसी तरह मनकापुर जाने वाली सरयू एक्सप्रेस भी अब शाम छह बजे की बजाय 6.10 बजे प्रयागघाट से प्रस्थान करेगी। कानपुर इंटर सिटी का समय अपराह्न 3.10 की जगह 2.50 बजे ही यहां पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनें सोमवार को बदले हुए समय से चलेंगी।
विज्ञापन
प्रयागघाट से प्रमुख ट्रेनें जिनका बदला समय
54375 प्रयागघाट-जौनपुर सुबह 7.20 बजे
54373 प्रयागघाट-फैजाबाद सुबह 6.30 बजे
54378 बरेली-प्रयागघाट रात 12.50 बजे
54374 फैजाबाद-प्रयागघाट रात 11.50 बजे
14216 लखनऊ-प्रयागघाट गंगागोमती रात 10.50 बजे
14307 बरेली-प्रयागघाट रात 09.50 बजे
14232 मनवार संगम एक्स. रात 8.45 बजे
75116 प्रयागघाट-गाजीपुर डीएमयू शाम 5.45 बजे
54213 प्रयागघाट-जौनपुर शाम 4.55 बजे
14218 चंडीगढ़-प्रयागघाट सुबह 11.25 बजे
54214 जौनपुर-प्रयागघाट सुबह 10.50 बजे
प्रयाग जंक्शन से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें जिनका बदला समय
14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस सुबह 06.00-06.13 बजे
14512 नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 9.35-9.37 बजे
14511 अप नौचंदी एक्सप्रेस शाम 5.40-5.42 बजे
14307 बरेली पैसेंजर रात 10.13-10.15 बजे
15018 काशी एक्सप्रेस दोपहर 3.22-3.27 बजे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस दोपहर 1.50-01.52 बजे
14209 लखनऊ इंटरसिटी दोपहर 3.40-3.42 बजे
14216 डाउन गंगा गोमती रात 10.10-10.16 बजे
11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस रात 8.35-8.40 बजे
14233 सरयू एक्सप्रेस शाम 6.30-6.36 बजे
14102 कानपुर इंटरसिटी दोपहर 2.26-2.28 बजे