फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tight Security at Mosque in Prjayagraj

मस्जिदों के बाहर बंटवाए गए पर्चे, मुस्तैद रही फोर्स

Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tight Security at Mosque in Prjayagraj
IN PRAYAGRAJ JAMA MASJID PEOPULE READ NAMAJ AND RETURN HOME PECEFULLY. IN PRAYAGRAJ DAY PASSING PECEFULLY. PHOTO BY&&SANJAY BANOUDHA - फोटो : CITY DESK
सीएए को लेकर किया गया जागरूक, अलर्ट रहे अफसर
विज्ञापन

प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पिछले दिनों हुए प्रदर्शन को देखते हुए जुमा पर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट रहा। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ, आरआरएफ, आरएएफ व पीएसी तैनात रही। उधर सीएए के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने मस्जिदों के बाहर पर्चे भी बंटवाए।

पुराने शहर मेें कोतवाली के जामा मस्जिद, घंटाघर, जानसेनगंज, खुल्दाबाद में अटाला, रोशनबाग, शाहगंज में दायरा शाह अजमल, रोशनबाग आदि इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। यहां पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था। साथ ही दंगा नियंत्रण के भी इंतजाम किए गए थे। डीएम भानुचंद गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के साथ ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व अन्य अफसर लगातार इन क्षेत्रों मेें भ्रमण करते रहे। उधर, सिविल लाइंस में सीओ वृजनारायण सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। जहां कई थानों की फोर्स व आरएएफ के जवान तैनात रहे। पुलिस ने जुमा की नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर पर्चे भी बंटवाए, जिसमें सीएए को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई है। एसएसपी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। कहीं से किसी तरह की अप्रिय सूचना नहीं आई।

FRIDAY RAF DEPEUTED FOR PECE IN PRAYAGRAJ KOTWALI JAMA MOSQUE FOR PRECAUTION OF DEMONSTRATION ON CAA AND NRC. IN PRAYAGRAJ DAY PASSING PECEFULLY. PHOTO BY&&SANJAY BANOUDHA

FRIDAY RAF DEPEUTED FOR PECE IN PRAYAGRAJ KOTWALI JAMA MOSQUE FOR PRECAUTION OF DEMONSTRATION ON CAA AND NRC. IN PRAYAGRAJ DAY PASSING PECEFULLY. PHOTO BY&&SANJAY BANOUDHA- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed