{"_id":"57acd6094f1c1bee07ee560f","slug":"tier-three-test-siacsel-september-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचएसएल टियर-तीन की परीक्षा 18 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचएसएल टियर-तीन की परीक्षा 18 सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 12 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
HPSSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा-2015 के लिए संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से सीएचएसएल -2015 की टियर-तीन की परीक्षा 18 सितंबर 2016 को कराने की घोषणा की है। टियर-तीन में स्किल टेस्ट एवं टाइपिंग टेस्ट कराया जाएगा, यह परीक्षा क्वालिफाइंग होगी।
अंतिम चयन टियर-एक एवं टियर-दो की मेरिट के आधार पर होगा। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सीएचएसएल टियर-दो परीक्षा-2015 में प्रश्नपत्र एक घंटे का होगा। यह प्रश्नपत्र परीक्षार्थी की लेखन क्षमता की परख के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस प्रश्नपत्र में 200-205 शब्द का पत्र एवं 150-200 शब्द का एप्लीकेशन लेखन परीक्षा होगी। टियर-दो का क्वालिफाइंग अंक 33 फीसदी रखा गया है। टियर-दो की मेरिट को अंतिम चयन में शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो माध्यमों में होगी।