फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   throw stones at Rajdhani Express glass broken, one passenger injured

प्रयागराज : राजधानी एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने फेंके पत्थर, ट्रेन के एक कोच का शीशा टूटा, एक यात्री घायल

Thu, 24 Nov 2022 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 06:06 PM IST
सार

बुधवार रात दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (22824) जैसे ही मेजारोड रेलवे स्टेशन के आगे विसहिजन कला और लखनपुर गांव के बीच पहुंची अराजकतत्वों ने ट्रेन पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। करीब 12.35 बजे पथराव से एक कोच का शीशा टूट गया।

विज्ञापन
throw stones at Rajdhani Express glass broken, one passenger injured
नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने ईंट-पत्थर फेंक एक कोच का शीशा तोड़ डाला। मेजा के विसहिजन कला और लखनपुर गांव के बीच अराजकतत्वों ने बीती रात को घटना अंजाम दिया। पथराव में एक यात्री घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन



बुधवार रात दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (22824) जैसे ही मेजारोड रेलवे स्टेशन के आगे विसहिजन कला और लखनपुर गांव के बीच पहुंची अराजकतत्वों ने ट्रेन पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। करीब 12.35 बजे पथराव से एक कोच का शीशा टूट गया। कोच में शीशे की तरफ बैठा एक यात्री घायल हो गया। उसके सर में गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन

इस कारण करीब 15 मिनट तक ट्रेन को रोकना पड़ा। इसके बाद घायल यात्री को मिर्जापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आरपीएफ के इंस्पेक्टर भरत भूषण तिवारी ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि गिट्टी उछल कर शीशे से टकराई थी, जिससे एक कोच का शीशा टूट गया था।

धीमी गति से जा रहीं ट्रेनों में सवार यात्रियों पर होता है हमला, छीने जाते हैं मोबाइल

दिल्ली-हावड़ा रूट पर विसहिजन खुर्द गांव के पास आए दिन ट्रेन यात्रियों के साथ मोबाइल छिनैती की घटना होती रहती है। ट्रेन में खिड़की की तरफ बैठे यात्री अगर फोन पर बात करते दिख गए तो बदमाश उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल देते हैं। ऐसे में मोबाइल बाहर गिर जाता है और ट्रेन आगे बढ़ जाती है। विसहिजन खुर्द के पास ज्यादातर ट्रेनें धीमी गति से निकलती हैं। जिसका फायदा बदमाश उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed