{"_id":"6273e8544368a61845458d67","slug":"three-youths-died-in-a-collision-between-a-truck-and-a-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
Thu, 05 May 2022 08:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 05 May 2022 08:38 PM IST
सार
सोरांव गधिना निवासी शौकत अली (45) घर पर रहकर कपडे़ की धुलाई करने का कार्य करता है। वह गांव के ही सुनील पटेल (35) और मो. जुनैद (19) के साथ छितपालगढ़ के समीप से ट्रैक्टर ट्राली पर रेत लादकर बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार भोर में एनएच-330 के सकरामऊ के समीप ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल भी एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत के बाद मातम पसर गया। दूसरी घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की भी मौत हो गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सोरांव गधिना निवासी शौकत अली (45) घर पर रहकर कपडे़ की धुलाई करने का कार्य करता है। वह गांव के ही सुनील पटेल (35) और मो. जुनैद (19) के साथ छितपालगढ़ के समीप से ट्रैक्टर ट्राली पर रेत लादकर बाइक से घर लौट रहे थे। प्रयागराज-प्रातपगढ़ हाईवे पर मऊआइमा सकरामऊ गांव के समीप ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही सुनील पटेल एवं मो. जुनैद की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शौकत ने भी उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में गांव के ही तीन लोगों की मौत के बाद मातम सा छाया रहा। वहीं दूसरी घटना अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मऊआइमा के दुबाही गांव के समीप बाइक सवार श्रीकांत वर्मा (35) निवासी बादशाहपुर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ की मौत हो गई। सूचना पर मऊआइमा रामफल इनारी चौकी प्रभारी कुलदीप यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक साथ तीन मौतों से गांव में पसरा मातम
मऊआइमा के सकरामऊ गांव के समीप हाईवे तीन युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। तीन मौतों के बाद गांव में चूल्हे नहीं जले। गांव में सुनील पटेल की पत्नी निशा, एवं शौकत की पत्नी जोहरा बानो का रो रोकर बुरा हाल है। सुनील को एक पुत्र शिवा उर्फ सनी, जबकि शौकत के चार बच्चों में गुलबानो, फूलबानो, आलिया एवं अल्तमस हैं। छात्र जुनैद अभी अविवाहित था। उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।