फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three world records will be built in Kumbh in three days, 500 buses run simultaneously

कुंभ में आज से बनेंगे तीन दिन में तीन विश्व रिकार्ड, पहले दिन एक साथ चलेंगी 500 बसें 

Thu, 28 Feb 2019 12:03 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three world records will be built in Kumbh in three days, 500 buses run simultaneously

कई ऐतिहासिक घटनाओं को समेटने वाले कुंभ 2019 में बृहस्पतिवार से विश्व रिकार्ड बनाने का दौर शुरू होगा। आगामी तीन दिनों में तीन विश्व रिकार्ड बनाए जाएंगे। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार को एक साथ 500 बसें चलाकर होगी। बसें गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम की मौजूदगी में चलाई जाएं। यूपी रोडवेज की ओर से सहसों से नवाबगंज के बीच फोरलेन हाईवे पर 500 शटल बसों का एक साथ संचालन किया जाएगा। दरअसल, इस बार कुंभ मेले के सभी स्नान पर्वों पर रोडवेज की शटल बस सेवा से लाखों श्रद्धालुओं ने सफर किया।

विज्ञापन


ये बसें 8.70 किमी की दूरी में क्रम से खड़ी रहेंगी। इन्हें सुबह आठ बजे परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह हरी झंडी दिखाएंगे और बसें 3.50 किमी तक एक साथ परेड करेंगी। हर एक बस के बीच दस-दस मीटर का अंतराल रहेगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक यह विश्व में पहला मौका होगा जब 500 बसें एक साथ कतारबद्ध खड़ी होंगी और उसके बाद एक ही रूट पर चलेंगी। बसें बुधवार को पहुंचने लगी थीं। अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


छह हजार कलाकार करेंगे एक साथ पेंटिंग
एक मार्च को एक साथ छह हजार कलाकार पेंटिंग करेंगे। माई पेंट सिटी योजना के अंतर्गत पूरे शहर के चौराहों, पुलों, भवनों आदि को कलाकृतियों से सजाया गया है। इस अभियान में लगे सभी छह हजार कलाकारों का गंगा पंडाल में जमावड़ा होगा और कैनवास पर पेंटिंग करेंगे। हर गतिविधि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार कर्मचारी करेंगे एक साथ सफाई
दो मार्च को 10 हजार कर्मचारी एक साथ सफाई करने का रिकार्ड बनाएंगे। ये चार जगहों, अरैल स्थित संकट मोचन मंदिर, झूंसी के संगम घाट, बख्शी बांध पर नागबासुकी मंदिर तथा लाल सड़क पर जुटेंगे। इन सफाईकर्मियों ने दिव्य और भव्य में सफाई व्यवस्था संभाल रखी थी। इनके संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं सम्मानित किया था। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा जब 10 हजार कर्मचारी एक साथ सफाई करेंगे।

सहसों से नवाबगंज तक वाहनों का आवागमन आज प्रतिबंधित

गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज कराने के लिए रोडवेज की 500 शटल बसों के एक ही रूट पर संचालन कराए जाने के कार्यक्रम के मद्देनजर 27 फरवरी की रात 10 बजे से 28 फरवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक सहसों बाईपास से नवाबगंज तक कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त लेन से कोखराज या कानपुर जाने वाले वाहनों को दाएं लेन से भेजा जाएगा। कोखराज और कानपुर से आने वाले वाहनों के लिए दायीं लेन का प्रयोग होगा। यानी एक ही लेन पर दोनों ओर के वाहनों का आवागमन होगा। वाहनों की स्पीड पर भी नजर रखी जाएगी। इस दौरान प्रतिबंधित लेन की ओर स्थिति सभी दुकानें और ढाबे भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed