फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three women nominated for wrong intention to drag woman into factory

गलत नीयत से महिला को कारखाने में खींचा

Fri, 07 Feb 2020 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Three women nominated for wrong intention to drag woman into factory
Three women nominated for wrong intention to drag woman into factory
प्रयागराज। कैंट के राजापुर में रहने वाली महिला को गलत नीयत से तीन लोग वेल्डिंग कारखाने में खींच ले गए। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने आईजी से शिकायत की। जिनके आदेश पर बृहस्पतिवार को नामजद मुकदमा लिखा गया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

म्योर रोड निवासी पीड़िता के पति का आरोप है कि उसके घर के बगल में वेल्डिंग का कारखाना है। जिसके संचालक राजू निवासी राजापुर, उसका पड़ोसी बबलू और सद्दाम आए दिन उसकी पत्नी से छेड़खानी करते हैं। बेटे को स्कूल छोड़ने और लेने जाते वक्त रास्ते में रोककर अश्लील हरकत, कमेंट्स करते हैं। एक फरवरी को उसे कारखाने में खींच ले गए और अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत कई बार कैंट थाने में करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। कारखाने में रोज शाम को चार से छह युवक बैठते हैं जो छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि कैंट थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी यहां आते हैं और शराब पीते हैं। सुनवाई न होने पर पीड़िता के पति ने आईजी केपी सिंह से मामले की शिकायत की। जिनके आदेश पर बृहस्पतिवार को कैंट थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed