मौनी अमावस्या : श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज और रेलवे ने कसी कमर, जानें क्या है पूरी तैयारी
पर्व के एक दिन पहले ही बाहर से आने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ आनी शुरू हो गई। रोडवेज अफसरों ने बताया कि देर रात तक ही 400 से ज्यादा बसों से यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के अवसर रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को अमावस्या के अवसर पर यूपी रोडवेज द्वारा श्रद्धालुओं को यहां लाने एवं उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तीन हजार बसों का संचालन किया जाएगा।
पर्व के एक दिन पहले ही बाहर से आने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ आनी शुरू हो गई। रोडवेज अफसरों ने बताया कि देर रात तक ही 400 से ज्यादा बसों से यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ जाएंगे।
भीड़ के हिसाब से बढ़ाई जाएंगी बसें
रोडवेज अफसरों के अनुसार अमावस्या पर अगर भीड़ ज्यादा हो गई तो बसों का संचालन सिविल लाइंस बस स्टेशन के साथ तीन अन्य स्थानों से भी रूट वार किया जाएगा। भीड़ बढऩे पर वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर एवं आजमगढ़ रूट की बसें झूंसी से, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट रूट की बसें नैनी स्थित लेप्रेसी चौराहे से चलाई जाएंगी।
इसके अलावा कानपुर, सैनी, आगरा, दिल्ली रूट की बसें पत्थर गिरजा सिविल लाइंस और लखनऊ, अयोध्या, हल्द्वानी, बस्ती रूट की बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन से संचालित की जाएंगी।
रामबाग से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन
दूसरी ओर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। प्रयागराज रामबाग से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन सुबह 7.20 बजे चलेगी। इसके बाद बनारस के लिए ही दूसरी स्पेशल सुबह 11 बजे रवाना होगी।
भटनी के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन सुबह नौ बजे होगा। इसके पूर्व सुबह गोरखपुर के लिए सुबह 5.20 बजे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज संगम से अयोध्या, लखनऊ के लिए भीड़ देखकर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यहां चार रेक रेलवे ने तैयार किए हैं। वहीं प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं मानिकपुर के लिए भीड़ के हिसाब से स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी।