फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three students who went for bath drowned in Sangam, SDRF and water police engaged in investigation

Prayagraj: नहाने गए तीन छात्र संगम में डूबे, आठ घंटे की खोजबीन में एक का शव बरामद, दो लापता

Wed, 08 Jun 2022 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 11:31 AM IST
सार

एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम छात्रों की खोजबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
Three students who went for bath drowned in Sangam, SDRF and water police engaged in investigation
संगम में डूबने वाले छात्र अमन कुशवाहा, प्रणव दुबे, हिमांश सचान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन दोस्त स्नान करते वक्त संगम में डूब गए। तीनों अपने एक अन्य दोस्त के साथ मंगलवार शाम नहाने पहुंचे थे और तभी यह हादसा हो गया। बुधवार सुबह जल पुलिस व एसडीआरएफ तलाश में लगी और करीब आठ घंटों बाद अमन कुशवाहा (18) का शव बरामद कर लिया। नदी में डूबे अन्य दोनों किशोरों का कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन



अमन उतरांव के मोतिहा गांव का रहने वाला था। जो शहर में किराये पर रहकर आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी करता था। उसके साथ ही प्रणव दुबे (17) निवासी रेहठू सैदाबाद हंडिया, भोगनीपुर कानपुर देहात का हिमांश सचान (17) और कानपुर का ही मनीष सिंह भी रहता था। चारों जार्जटाउन के सोहबतियाबाग स्थित सचान क्लासेस में आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मंगलवार शाम सभी गंगा नदी में स्नान करने के लिए संगम नोज पर पहुंचे थे।

विज्ञापन

रात 11 बजे मनीष ने दी सूचना
रात करीब 11 बजे मनीष ने पुलिस को सूचना दी कि उसके तीनों दोस्त नहाते वक्त नदी में डूब गए हैं। जानकारी पर दारागंज थाना व जल पुलिस भी आ गई। पूछताछ में मनीष ने बताया कि उसने नहाने से मना कर दिया तो तीनों दोस्त उसे कपड़े देकर नदी में उतर गए। नहाते-नहाते वह गहराई में पहुंच गए और फिर डूबने लगेे। उनकी चीख सुनकर मनीष ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। किनारों पर मौजूद कुछ नाविकों ने तलाश भी लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रात 11 बजे के करीब मनीष ने सूचना दी तो दारागंज पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में जल पुलिस के जवान भी आ गए। थोड़ी देर तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।

आठ घंटे बाद मिल सका शव
रात ज्यादा होने के चलते अभियान रोक दिया गया। सुबह आठ बजे फिर से तलाश शुरू की गई। इसमें जल पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की एक टीम को भी लगाया गया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद यमुना से अमन का शव निकाला गया। जबकि प्रणव व हिमांश की तलाश चलती रही। दारागंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि अमन का शव मर्चरी भेज दिया गया है। नदी में डूबे अन्य दोनों युवकों का कुछ पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के चलते शाम सात बजे के करीब सर्च अभियान रोक दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed