फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three student leaders abducted

तीन छात्र नेताओं का इविवि से निष्कासन बरकरार

Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three student leaders abducted
हॉस्टल विवाद को लेकर कैमरे पर आए इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी - फोटो : SELF
कार्यवाहक कुलपति से मारपीट के आरोपी तीन छात्र नेताओं का इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निष्कासन बरकरार रखा गया है। यह निर्णय शुक्रवार को विश्वविद्यालय की बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन की बैठक में लिया गया। तीनों निष्कासित छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि निष्कासन की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार एवं तमाम मुद्दों को लेकर कुलपति के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र से मारपीट के आरोप में एबीवीपी के छात्र नेता विक्रांत सिंह, आनंद कुमार सिंह ‘निक्कू’ एवं नीरज प्रताप सिंह को इविवि प्रशासन ने पांच साल के लिए विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया था। इसके खिलाफ विक्रांत सिंह और नीरज प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि मामले में आरोपी छात्रों का पक्ष भी सुना जाए। कुछ दिनों पहले बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन की बैठक में आनंद सिंह और नीरज प्रताप सिंह का पक्ष सुना गया। उस वक्त विक्रांत सिंह इलाहाबाद में नहीं थे, सो उन्होंने नीरज एवं विक्रांत के माध्यम से अपना पक्ष रखा। पूर्व में हुई बैठक पर नीरज और आनंद ने सवाल उठाते हुए उसमें रेक्टर नॉमिनी यानी विश्वविद्यालय के बाहर से किसी व्यक्ति को सदस्य के रूप में शामिल न किए जाने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कुलपति प्रो. आरएल हांगलू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रेक्टर नॉमिनी के रूप में प्रो. अरविंद सक्सेना मौजूद थे। इसके अलावा चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएस दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सभी की उपस्थिति में तीन छात्र नेताओं का निष्कासन बरकरार रखने का निर्णय लिया गया। बोर्ड के इस फैसले के बाद हुई छात्र संघर्ष संयुक्त मोर्चा की बैठक में छात्र नेताओं ने कहा कि इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं। छात्रों ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं अन्य अनियमितताओं के मुद्दे पर कुलपति का विरोध करने पर एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री एवं छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा एवं एबीवीपी के सक्रिय कार्यकर्ता अनुभव उपाध्याय को भी विश्वविद्यालय से निष्कासित किया जा चुका है। छात्र पीछे नहीं हटेंगे और कुलपति के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में आनंद कुमार सिंह, नीरज प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ला, अमित त्रिपाठी, प्रवीन कुमार, हरिनाम सिंह, संदीप कुमार, अश्विनी मौर्या, सूर्य प्रकाश मिश्र, अंशुल यादव, संदीप पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed