फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News Allahabad Three others, including two inspectors, fell after former SSP Abhishek was initiated, suspended

Prayagraj News: पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित के बाद दो इंस्पेक्टरों समेत तीन अन्य पर गिरी गाज, निलंबित

Fri, 11 Sep 2020 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Sep 2020 12:14 PM IST
सार

किस पर क्यों हुई कार्रवाई
1- इंस्पेक्टर कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी करेली -  आरोप है कि जिम संचालक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद भी उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं दिखाई। 
2- इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा, थाना प्रभारी अतरसुइया  -  अतीक अहमद के करीबी मो. अब्बास के विरुद्ध निर्देशित किए जाने के बावजूद गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं की। 
3- एसआई गौरव तिवारी,  पूर्व स्टेनो -  स्थानांतरण से बचने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से 60 दिवस का उपार्जित अवकाश स्वीकृत कराकर संबंधित कार्यालय में बिना सूचना दिए छुट्टी पर चले गए। 
 

विज्ञापन
Prayagraj Crime News Allahabad Three others, including two inspectors, fell after former SSP Abhishek was initiated, suspended
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

शासन की ओर से पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित किए जाने के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई। अपराधियों से सांठगांठ, प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में करेली व अतरसुइया इंस्पेक्टर निलंबित कर दिए गए। उधर, एसएसपी के पूर्व स्टेनो रहे गौरव तिवारी पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


आईपीएस अभिषेक दीक्षित पर दो दिन पहले हुई कार्रवाई के बाद से ही इस बात की चर्चा आम थी कि कई अन्य पुलिसकर्मी भी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। आखिरकार चर्चाएं सही साबित हुईं। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब रेंज कार्यालय से दो इंस्पेक्टरों समेत तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। इनमें अतरसुइया इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा, करेली इंस्पेक्टर अंजनी कुमार श्रीवास्तव के अलावा एसएसपी के पूर्व स्टेनो गौरव तिवारी शामिल रहे। 
विज्ञापन
  • कर्तव्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। निलंबन के साथ ही तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।- केपी सिंह, आईजी रेंज 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

अमर उजाला ने दो दिन पहले किया था खुलासा

बृहस्पतिवार को निलंबित किए गए तीनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की वजह अनुशासनहीनता व कर्तव्यों में घोर लापरवाही बताई गई। लेकिन सूत्रों का कहना है कि तीनों पुलिसकर्मियों पर कई गंभीर आरोप थे, जिनका खुलासा दो दिन पहले ही अमर उजाला में प्रकाशित खबर में किया गया था। 

कई अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हो सकती है कार्रवाई

सूत्रों का कहना है कि दो इंस्पेक्टरों समेत तीन के निलंबन के बाद अभी कई अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल दोपहर में पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित की संपत्तियों की विजिलेंस जांच के साथ ही यह भी आदेश जारी हुआ कि उनकी अनियमितताओं में लिप्त पुलिसकर्मियों की भी जांच की जाए। इसके लिए डीजीपी को निर्देशित किया गया कि वह जांच कर अपेक्षित कार्रवाई करें। ऐसे में जांच के बाद कई अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed