फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three new black fungus patients, one suspected, 12 admitted in SRN

ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज, एक संदिग्ध, एसआरएन में 12 भर्ती

Mon, 31 May 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 May 2021 12:29 AM IST
सार

  • दो संक्रमित एसजीपीजीआई और एक मरीज दिल्ली रेफर, पांच का हो चुका है ऑपरेशन

विज्ञापन
Three new black fungus patients, one suspected, 12 admitted in SRN
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज। जिले में रविवार को ब्लैक फंगस के तीन नए मामले सामने आए हैं, इनमें एक संदिग्ध है। जिले में अब तक 16 मरीज चिह्नित किए जा चुके हैं। दो मरीजों को एसजीपीजीआई और परिजनों के अनुरोध पर एक संक्रमित को दिल्ली रेफर किया गया है। मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में 12 ब्लैक फंगस संक्रमित भर्ती हैं। पांच मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन


एआरएन के सह नोडल प्रभारी डॉ. सुजीत के मुताबिक ब्लैक फंगस के नए संक्रमितों की जांच कराई जा रही है। एक संक्रमितों को कोविड, नौ को पोस्ट कोविड तथा अन्य को सस्पेक्टेड वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस संक्रमितों की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। 
मेडिकल कॉलेज के नाक, कान, गला रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के मुताबिक जिन पांच ब्लैक फंगस संक्रमितों का ऑपरेशन किया गया है, उनकी हालत पहले से बेहतर है। इन मरीजों की सर्जरी के पंद्रहवें दिन इंडोस्कोपी की जाएगी। उससे संक्रमण की सही स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed