{"_id":"5c895f05bdec2214161d4de7","slug":"three-mps-from-prayagraj-were-elected-from-the-two-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज की दो सीटों से चुने गए थे तीन सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज की दो सीटों से चुने गए थे तीन सांसद
Thu, 14 Mar 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश आजाद होने के बाद दूसरी लोकसभा के लिए हुआ चुनाव प्रयागराज के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था। तब सारे देश की निगाह प्रयागराज पर ही टिकी हुई थी। क्योंकि यहां से कांग्रेस के दो दिग्गज चुनाव मैदान में खड़े हुए थे। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से लाल बहादुर शास्त्री , तो फूलपुर संसदीय क्षेत्र से देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अपनी किस्मत आजमाई थी। ओवर ऑल पहले चुनाव में लाल बहादुर शास्त्री का प्रदर्शन बेहतर रहा। उनके खाते में 58 फीसदी से ज्यादा मत आ गए थे। इस दौरान फूलपुर संसदीय सीट से नेहरू के साथ मसुरियादीन को भी विजयी घोषित किया गया।
दरअसल, पहली और दूसरी लोकसभा में आरक्षित सीट चिह्नित नहीं की जा सकी थी। उन्हेें अधिसूचित भी नहीं किया गया था। सपा नेता केके श्रीवास्तव का कहना है कि इस वजह से कुछ सीटों पर सर्वाधिक मत पाने वाले पहले दो प्रत्याशियों को सांसद के रूप में चुना गया। फूलपुर संसदीय सीट से तब जवाहर लाल नेहरू 227448 एवं मसुरिया दीन 198430 मत पाकर निर्वाचित हुए। दोनों ही कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे। उधर वर्ष 1957 में लाल बहादुर शास्त्री ने जब चुनाव लड़ा था तो किसी को भी इस बात की आशंका नहीं थी कि पंडित नेहरू के बाद देश के दूसरे प्रधानमंत्री वहीं बनेंगे। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए 1957 में मतदान 25 फरवरी को हुआ था।
पहली लोकसभा के मुकाबले इस बार इलाहाबाद में 50 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। तब इलाहाबाद में कुल 51.50 फीसदी वोट पड़े, जबकि 1951 में आयोजित लोकसभा चुनाव में यहां मत प्रतिशत 40.21 फीसदी तक ही पहुंच सका था। इस चुनाव में इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से कुल चार प्रत्याशियों ने ही किस्मत आजमाई थी। लाल बहादुर शास्त्री के अलावा तब प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (पीएसपी) के राधेश्याम पाठक, ऑल इंडिया भारतीय जनसंघ (बीजेएस) के भुलई सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुबारक मजदूर ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
विज्ञापन
इस चुनाव में राधेश्याम को 32.21 फीसदी, भुलई को 9.38 फीसदी मत मिले थे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मुबारक को एक भी मत नहीं मिला। वहीं इलाहाबाद संसदीय सीट पर कुल 38.62 फीसदी वोटिंग हुई। यहां से कुल सात प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। तब जनसंघ के प्रत्याशी क्रमश: चौथे और छठे नंबर पर रहे।
1957 में प्रत्याशियों को मिले मतों का ब्यौरा
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम पार्टी मिले मत मत प्रतिशत
लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस 124896 58.41
राधेश्याम पाठक पीएसपी 68864 32.21
भुलई राम जनसंघ 20054 9.38
मुबारक मजदूर निर्दलीय शून्य शून्य
फूलपुर संसदीय क्षेत्र
जवाहर लाल नेहरू कांग्रेस 227448 36.87
मसुरिया दीन कांग्रेस 198430 32.17
चेतराम पीएसपी 61322 9.94
ठाकुर दास जनसंघ 47469 7.65
सीताराम खेमका निर्दलीय 34329 5.57
शिव आधार जनसंघ 31071 5.04
इंदू देव निर्दलीय 17093 2.77
विज्ञान सागर सोनकर निर्दलीय शून्य शून्य