फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three more culprits of the conspiracy, who met Ashraf in Bareilly jail

उमेश पाल हत्याकांड : साजिश के तीन और गुनाहगार कौन, बरेली जेल में अशरफ से की थी मुलाकात

Tue, 25 Apr 2023 05:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 05:45 AM IST
सार

उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के गुनाहगार अब तक आरोपी बनाए गए लोगों के अलावा तीन अन्य भी थे। यह वह लोग थे जो बरेली जेल में 11 फरवरी को साजिश रचे जाने के दौरान मौजूद थे और उन्हें शूटरों के एक-एक कदम की जानकारी थी।

विज्ञापन
Three more culprits of the conspiracy, who met Ashraf in Bareilly jail
बरेली जेल में अशरफ से मिलने पहुंचे शूटर गुलाम, बमबाज गुड्डू मुस्लिम व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड की साजिश के गुनाहगार अब तक आरोपी बनाए गए लोगों के अलावा तीन अन्य भी थे। यह वह लोग थे जो बरेली जेल में 11 फरवरी को साजिश रचे जाने के दौरान मौजूद थे और उन्हें शूटरों के एक-एक कदम की जानकारी थी। जेल के सीसीटीवी कैमरे में इनकी तस्वीर कैद है। ऐसे में अब धूमनगंज पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

एक दिन पहले ही बरेली जेल का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इसके मुताबिक 11 फरवरी को उमेश हत्याकांड में शामिल सभी छह शूटराें ने बरेली जेल जाकर अशरफ से मुलाकात की थी। इनमें असद के अलावा गुलाम, गुड्डू मुस्लिम, विजय चौधरी उर्फ उस्मान, अरमान, साबिर शामिल थे। इनके साथ सदाकत भी मौजूद था। एक अहम बात यह है कि इसके अलावा तीन अन्य लोग भी इन लोगों के साथ उस दिन बरेली जेल में दाखिल हुए थे। ऐसे में तय है कि हत्याकांड की साजिश रचे जाने के दौरान यह तीनों भी वहां मौजूद थे और साजिश में हर कदम पर शामिल भी थे।

विज्ञापन

Three more culprits of the conspiracy, who met Ashraf in Bareilly jail
बरेली जेल में अशरफ से मिलने पहुंचा असद और गुड्डू मुस्लिम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

हाथ में थाम रखा था थैला

शूटरों व सदाकत के अलावा जो तीन लोग 11 फरवरी को बरेली जेल में अशरफ से मिलने गए थे, उनमें से एक ने हाथ में थैला थाम रखा था। इसने सफेद रंग की जैकेट पहन रखी थी। जबकि दो अन्य में से एक ने लाल रंग की टीशर्ट जबकि एक अन्य ने कुर्ता पैजामा व सदरी पहन रखी थी। सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद से धूमनगंज पुलिस उन्हें चिह्नित करने में जुट गई है। इसके बाद इन सभी का नाम मुकदमे में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed