{"_id":"5e6a877a8ebc3ea4c30e97e9","slug":"three-memeber-committee-will-probe-again-vc-hangloo-in-corruption-case-allahabad-news-ald2708080197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. हांगलू के खिलाफ दो दिन साक्ष्य जुटाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. हांगलू के खिलाफ दो दिन साक्ष्य जुटाएगी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रालय की तीन सदस्यीय जांच टीम आज पहुंचेगी विश्वविद्यालय
गेस्ट हाउस में सुनेगी शिकायतें, शिकायतकर्ताओं से करेगी मुलाकात
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू के खिलाफ जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम 13 मार्च, शुक्रवार को विश्वविद्यालय पहुंच रही है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम यहां दो दिन रुकेगी और इस दौरान शिकायतकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ ही प्रो. हांगलू के खिलाफ साक्ष्य भी इकट्ठा करेगी।
मंत्रालय की टीम में शामिल इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव, इंदिरा गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात के कुलपति प्रो. आरएस दुबे शुक्रवार सुबह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। प्रो. हांगलू के खिलाफ जांच के तहत अगर किसी को लिखित शिकायत करनी है, साक्ष्य देना है या मौखिक रूप से कुछ कहना है तो वह 13 मार्च को सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक और 14 मार्च को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक इविवि के गेस्ट हाउस में उपस्थित होकर जांच कमेटी के समक्ष अपनी बात रख सकता है।
गौरतलब है कि मंत्रालय की जांच टीम पहली बाद छह फरवरी को विश्वविद्यालय आई थी और कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को एक शिकायत प्रकोष्ठ खुलवाने का निर्देश दे गई थी, जहां लोग प्रो. हागंलू पर लगे आरोपों से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। जांच टीम 24 फरवरी को विश्वविद्यालय में दोबारा पहुंची। तब तक प्रो. हांगलू के खिलाफ 50 से अधिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी थीं। इविवि प्रशासन ने शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए जांच टीम को अवगत करा दिया था। इन शिकायतों की समीक्षा के बाद जांच टीम 13 मार्च को तीसरी बार विश्वविद्यालय आएगी और इस बार शिकायतों के साथ साक्ष्य भी इकट्ठा करेगी।