{"_id":"5bb127ae867a5570ee098b20","slug":"three-leaders-expelled-from-every-slogan-of-mahadev-ahead-of-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के आगे हर हर महादेव का नारा लगाने वाले तीन नेता निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के आगे हर हर महादेव का नारा लगाने वाले तीन नेता निष्कासित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
राहुल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हरौली एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आगमन पर नारेबाजी करने वाले तीन नेताओं को रविवार की शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। निष्कासित किए जाने वालों में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद और तिजेंद्र तिवारी के नाम शामिल हैं। इन पर राहुल के आगमन के दौरान एयरपोर्ट पर अनुशासनहीनता करने का आरोप है। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी का कहना है कि इन नेताओं की अनुशासनहीनता की वजह से राहुल गांधी को जरूरी लोगों से चर्चा किए बगैर दिल्ली जाना पड़ा। खाने-पीने की सामग्री भी उनके विमान में नहीं भेजी जा सकी। उधर, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित नेताओं ने इस कार्रवाई को अनुचित करार दिया है।
बीते 28 सितंबर को मध्य प्रदेश दौरे से वापसी के समय एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के पहुंचने पर राहुल को भगवान शिव का चित्र भेंट करने और हर-हर महादेव का नारा लगाने वाले नेताओं पर निष्कासन की गाज गिरी है। इसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, युकां के प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी और युकां के ही प्रदेश सचिव हसीब अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाला गया है। जिलाध्यक्ष ने अमर उजाला को बताया कि निष्कासित किए गए तीनों नेताओं की किसी भी गतिविधि से भविष्य में कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं होगा। पार्टी किसी कार्यकर्ता को अनुशासन तोड़ने की इजाजत नहीं दे सकती। निष्कासन के बाद मुकुंद ने कहा कि उन पर यह कार्रवाई षड्यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कोई नारेबाजी की ही नहीं। पूर्व विधायक के इशारे पर ऐसा किया गया। जबकि हसीब अहमद का कहना है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को भोले बाबा का चित्र भेंट किया था और हर हर महादेव का नारा लगाया था। इसलिए कि वह हाल में ही कैलाश मान सरोवर की यात्रा पर गए थे और देश भर के आस्थावानों की सहानुभूति बटोरी थी। इसी तरह जितेंद्र तिवारी ने भी इस कार्रवाई को गैर जिम्मेदाराना बताया है। उनका कहना है कि एयरपोर्ट पर सिर्फ हर हर महादेव के नारे लगे थे। भोले बाबा का नाम लेना कोई अपराध या अनुशासनहीनता नहीं है।