{"_id":"6a5401e24e28579cba0c3f36","slug":"three-injured-in-attack-with-sharp-edged-weapon-over-a-feud-allahabad-news-c-407-1-ggp1010-17249-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला, तीन घायल
Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
सोरांव थाना क्षेत्र के मुरादपुर उर्फ खिदिरपुर गांव में रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला हुआ। धारदार हथियार से हुए हमले में दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव भेजा।
पुष्पा पटेल ने सोरांव पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बनकेसर निवासी मुकेश कुमार उनके घर के सामने रखी सूखी लकड़ी काट रहा था। कारण पूछने पर पड़ोस के कंचन, पिंकी और संतोष कुमार ने गाल-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुभाष कुमार और शिवकुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है।