फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three including the kingpin arrested with six stolen bikes, police surrounded and caught them

Prayagraj : चोरी की छह बाइक के साथ सरगना समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Sun, 20 Oct 2024 05:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरायइनायत (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

थाने पर पूछताछ में एक ने अपना नाम मिथुन निषाद निवासी मवैया, थाना आद्योगिक नगर और दूसरे ने अपना नाम अमर भारतीया निवासी सुदनीपुर खुर्द बताया। बदमाशों ने पुलिस को बताया जिस बाइक से वे भाग रहे थे वह भी चोरी की है। तलाशी लेने पर अमर के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Three including the kingpin arrested with six stolen bikes, police surrounded and caught them
बाइक चोरी के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा। - फोटो : संवाद।

विस्तार

सरायइनायत पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की बाइक के साथ सरगना समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। रविवार को सुबह एसओ संजय कुमार गुप्ता को सुदनीपुर खुर्द गांव में गश्त के दौरान सूचना मिली कि चकिया हिनौता की ओर से दो शातिर बदमाश बाइक से जा रहे हैं। पुलिस चौराहे पर घेरा बंदी कर बदमाशों का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद दो युवक बाइक से आते दिखे तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने थोड़ी मशक्कत कर दोनों को दबोच लिया।

विज्ञापन


थाने पर पूछताछ में एक ने अपना नाम मिथुन निषाद निवासी मवैया, थाना आद्योगिक नगर और दूसरे ने अपना नाम अमर भारतीया निवासी सुदनीपुर खुर्द बताया। बदमाशों ने पुलिस को बताया जिस बाइक से वे भाग रहे थे वह भी चोरी की है। तलाशी लेने पर अमर के पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
विज्ञापन


बदमाशों की निशान देही पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पट्टी बैरीशाल गांव से नीरज कुमार को गिरफ्तार कर कछार में बने उसके घर से चोरी की छह बाइक के अलावा कुछ पार्ट्स, एक मोपेड बरामद किया है। एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों का संगठित गिरोह है, जिसका सरगना और मास्टर माइंड अमर भारतीया है। ये लोग रेकी कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेचते हैं, जो बाइक नहीं बिकती उसके पार्ट्स निकाल कर नीरज कुमार जो बाइक मैकेनिक है वह दूसरों की बाइक में लगा कर बेच देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed