{"_id":"68b2f06579c8c26fe30a2933","slug":"three-including-captain-arrested-for-serving-illegal-liquor-in-restaurant-manager-absconding-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने पर कैप्टन समेत तीन गिरफ्तार, मैनेजर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने पर कैप्टन समेत तीन गिरफ्तार, मैनेजर फरार
Sat, 30 Aug 2025 06:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:06 PM IST
सार
सिविल लाइंस बस अड्डे के पास स्थित फीका रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने की सूचना पर शुक्रवार रात आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में परोसी गई शराब।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस बस अड्डे के पास स्थित फीका रेस्टोरेंट में अवैध शराब परोसने की सूचना पर शुक्रवार रात आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। मौके से बीयर, स्कॉच, वाइन समेत अन्य मंहगी शराब की कुल 60 से अधिक बोतलें बरामद हुई है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रात करीब नौ बजे जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व आबकारी निरीक्षक सेक्टर-3 बृजेश पांडेय की टीम हेड कांस्टेबल मनीष कुमार राय, शाशिकांत यादव, मनाेज कुमार कुशवाहा और सूची सिंह चौहान ने रेस्टोरेंट में छापा मारा। पुलिस की टीम को देख रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। जांच में पाया कि बिना ओकेजनल बार लाइसेंस के ही ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी।
विज्ञापन
टीम ने मौके से करीब 40 स्कॉच, 24 बियर समेत अन्य मंहगी शराब की बोतलें बरामद की। वहीं, पुलिस की टीम को मौके से मूूलरूप से पटना निवास रेस्टोरेंट मैनेजर नीतिश कुमार फरार हो गया। जबकि एमपी ग्वालियर निवासी कैप्टन संतोष सिंह, उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी वेटर सूजल पांडेय और चमोली निवासी मनोज जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना लाइसेंस के ही शराब परोसी जा रही थी। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन