फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three girls missing mysteriously recovered, shocking disclosure, know what was the whole matter

Prayagraj : रहस्यमय ढंग से गायब तीनों किशोरियां बरामद, किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्या था पूरा मामला 

Tue, 07 Jun 2022 05:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 05:51 AM IST
सार

तीन जून को अल्लापुर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। कुछ देर बाद नेता चौराहा पर रहने वाली 15 व 13 वर्षीय दो अन्य किशोरियों के लापता होने की बात सामने आई।

विज्ञापन
Three girls missing mysteriously recovered, shocking disclosure, know what was the whole matter
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

जार्जटाउन से संदिग्ध हाल में गायब तीनों किशोरियां सोमवार को सकुशल बरामद कर ली र्गईं। पुलिस की एक टीम उन्हें लेकर वापस आई और उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ में तीनों ने बताया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्त बनी गुजरात की शाहीन के बुलाने पर वह सूरत जा रही थीं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन



तीनों ने पूछताछ में जो बातें बताई हैं, उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। बताया कि इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती शाहीन नाम की एक युवती से हुई जिसने खुद को गुजरात का रहने वाला बताया। वह पिछले छह महीनों से उससे चैटिंग करती थीं। कुछ दिनों पहले उसने तीनों से कहा कि वह घूमने के लिए गुजरात आ जाएं। यही नहीं उसने उनकेलिए ऑनलाइन बस का टिकट भी बुक करा दिया।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम दोस्त के बुलाने पर जा रही थीं सूरत
साथ ही इंस्टाग्राम पर ही टिकट नंबर व फोटो भी भेज दी। इसके बाद ही किशोरियां ट्रैवेल्स की बस पर बैठकर सूरत जाने के लिए रवाना हो गई थीं। उनके लापता होने की सूचना पर जार्जटाउन पुलिस ने जांच शुरू की तो इसी दौरान उसे टिकट के फोटो मिले। इस पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर ही पुलिस ने ट्रैवेल्स संचालक विजय दुबे से संपर्क किया जिसके बाद किशोरियां का पता चला।


जार्जटाउन एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उनका कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बात की भी जांच की जाएगी कि किशोरियों को गुजरात बुलाने के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी।

यह था पूरा मामला
तीन जून को अल्लापुर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के गायब होने की सूचना पुलिस को मिली। कुछ देर बाद नेता चौराहा पर रहने वाली 15 व 13 वर्षीय दो अन्य किशोरियों के लापता होने की बात सामने आई। जांच में पता चला कि तीनों साथ ही गई हैं। जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि तीनों किशोरियां ट्रैवेल्स की बस से सूरत के लिए निकली हैं। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर का नंबर लेकर बात की तो पता चला कि वह मप्र के धार जिले में है। इसके बाद धार जिले के नौगांव थाने की पुलिस को सूचना देकर तीनों किशोरियों को बस से उतार लिया गया। जहां पहुंचकर जार्जटाउन पुलिस तीनों को सकुशल वापस लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed