फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three died due to lightning, four people got scorched, rain wreaked havoc

प्रयागराज : बिजली गिरने से तीन की मौत, चार लोग झुलसे, बारिश के दौरान गिरा कहर

Tue, 02 May 2023 12:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 May 2023 12:28 AM IST
सार

क्षेत्र के परानीपुर में सोमवार शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार मजदूर झुलस गए। आननफानन ईंट भट्टा संचालक चारों झुलसे मजदूरों को सीएचसी रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Three died due to lightning, four people got scorched, rain wreaked havoc
आकाशीय बिजली गिरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्षेत्र के परानीपुर में सोमवार शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से चार मजदूर झुलस गए। आननफानन ईंट भट्टा संचालक चारों झुलसे मजदूरों को सीएचसी रामनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा था। हालांकि हालत बिगड़ने पर दोनों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे से कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच मृतकों के परिजनों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

परानीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष सिंह का गांव के ही बिसेनपुर कस्बे में ईंट भट्ठा है। वहां पर दर्जनों मजदूर मध्यप्रदेश से काम करने के लिए महीने भर पहले आए हुए थे। सोमवार शाम को बारिश के दौरान ईंट भट्ठे के पास बिजली गिरी तो काम कर रहे चार मजदूर चपेट में आ गए। बिजली की चपेट में आने से चारों झुलस गए। आननफानन ईंट-भट्ठा संचालक संतोष सिंह ने चारों मजदूरों की सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों में मध्यप्रदेश के सूरज (30) पुत्र संतोष और लाकेश्वरी देवी (28) पत्नी बसावल शामिल हैं। वहीं बसावल (32) पुत्र रामनिवास और दिनेश (32) पुत्र रामखेलावन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह पटेल ने बताया झुलसे दोनों मजदूरों को यहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर तहसीलदार डॉ. विशाल शर्मा गांव पहुंच गए थे। एसडीएम मेजा अभिनव कन्नौजिया ने बताया कि मृतक के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

क्षेत्र में सोमवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव के बाद बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। ममोली गांव निवासी कालूराम (45) सोमवार शाम खेत में काम कर रहे थे। तभी तेज आवाज से साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर आसपास के लोगों ने घर व पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। मौत की खबर पाकर पत्नी सुनीता व बेटे नीरज पटेल, करण पटेल, बाबू पटेल का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने परिवार को मजदूरी करके पालन-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed