{"_id":"635ab73d78b3786dce180f33","slug":"three-dealers-of-fake-notes-arrested-two-hundred-notes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नकली नोटों के तीन सौदागर गिरफ्तार, दो-दो सौ के नोट बरामद, जुआ में खपा रहे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नकली नोटों के तीन सौदागर गिरफ्तार, दो-दो सौ के नोट बरामद, जुआ में खपा रहे थे रुपये
Thu, 27 Oct 2022 10:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
सराय जयराम गांव में कुछ दिन पहले गांव का कोटेदार जंक्शन लाल, फैज उर्फ आलम तथा राकेश पांडेय एक फड़ पर बैठकर जुआ खेल रहे थे। तीनों ही दो-दो सौ के नोट लिए हुए थे। किसी को नोटों के नकली होने का शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : दो सौ के नोट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन सौदागर पकड़ लिए गए। तीनों ही नकली नोट लेकर जुए की फड़ पर बैठे थे। उनके पास से दो-दो सौ के 48 नोट बरामद किए गए। तीनों से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में धूमनगंज के अनस उर्फ आलम को भी नामजद किया गया है। अनस ने ही उन्हें नकली नोट देकर खपाने को कहा था। अनस के पकड़े जाने के बाद गैंग का खुलासा होगा।
विज्ञापन
सराय जयराम गांव में कुछ दिन पहले गांव का कोटेदार जंक्शन लाल, फैज उर्फ आलम तथा राकेश पांडेय एक फड़ पर बैठकर जुआ खेल रहे थे। तीनों ही दो-दो सौ के नोट लिए हुए थे। किसी को नोटों के नकली होने का शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस वहां पहुंची और जंक्शन लाल और फैज को पकड़ लिया। उनके पास से नोट बरामद किए गए। राकेश पांडेय मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस अभी नकली और असली नोटों की जांच कर रही थी। तभी राकेश पांडेय भी थाने पहुंचा और नोटों को असली बताने लगा। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। तीनों से लंबी पूछताछ की गई। बृहस्पतिवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह ने बताया कि तीनों का काम क्षेत्र में नकली नोटों को खपाना था। अनस उर्फ आलम निवासी मरियाडीह थाना धूमनगंज उन्हें नकली नोटों की सप्लाई करता है। उसकी तलाश की जा रही है। उसे भी मुकदमे में नामजद किया गया है। अनस के पकड़े जाने के बाद ही असली गैंग का खुलासा होगा। पुलिस को कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है।