फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three constables arrested for robbing silver from businessman

Prayagraj : क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर व्यापारी से चांदी लूटने वाले तीन सिपाही गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 10:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 10:03 PM IST
सार

हाथरस के सादाबाद इलाके के रहने वाले विक्रम सिंह चांदी के व्यापारी हैं। कोतवाली स्थित सराफा मंडी से वह अक्सर चांदी की सिल्ली लेकर जाते हैं। शनिवार की रात भी वह अपने भतीजे हिमांशु के साथ आए और चार किलो चांदी खरीदी। विक्रम और हिमांशु पैदल ही होटल की ओर जाने लगे।

विज्ञापन
Three constables arrested for robbing silver from businessman
Prayagraj News : व्यापारी से चांदी लूटने के आरोप में गिरफ्तार सिपाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाहगंज पुलिस ने एक व्यापारी से चार किलो चांदी की लूट में रविवार को तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों सिपाही प्रतापगढ़ में तैनात हैं। शनिवार की रात उन लोगों ने क्राइम ब्रांच का सिपाही बनकर शाहगंज इलाके में व्यापारी को पकड़ा था। उससे चार किलो चांद लूटकर वे भाग निकले थे। पुलिस ने बुलेट के नंबर से सिपाहियों को रविवार को खोज निकाला। 

विज्ञापन



हाथरस के सादाबाद इलाके के रहने वाले विक्रम सिंह चांदी के व्यापारी हैं। कोतवाली स्थित सराफा मंडी से वह अक्सर चांदी की सिल्ली लेकर जाते हैं। शनिवार की रात भी वह अपने भतीजे हिमांशु के साथ आए और चार किलो चांदी खरीदी। विक्रम और हिमांशु पैदल ही होटल की ओर जाने लगे। उसी समय बुलट सवार तीन सिपाहियों ने उन्हें रोक लिया और तलाशी ली। कहा कि वे क्राइम ब्रांच से हैं।

विज्ञापन

चांदी के बारे में पूछा और कहा कि इसकी पक्की रसीद दिखाओ नहीं तो सेल्स टैक्स आफिस में चांदी जमा करानी पड़ेगी। विक्रम और हिमांशु डर गए। सिपाही दोनों को लेकर खुशरोबाग के पास गए। कहा कि कहा पैसे दे दो नहीं तो फंस जाओगे। विक्रम ने बताया कि पैसे तो नहीं है। सारे पैसों की चांदी खरीद ली है। इसके बाद सिपाही चार किलो चांदी लूटकर फरार हो गए। हिमांशु ने बुलेट का नंबर नोट कर लिया था।


दोनों रात में ही शाहगंज थाने पहुंचे और तहरीर दी। बुलेट के नंबर के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को पता कि बुलेट प्रतापगढ़ के सिपाही राहुल सिंह की है। राहुल कंधई थाने में तैनात है। उसे पकड़ लिया गया। लंबी पूछता के बाद उसने घटना स्वीकार कर लिया।


उसने बताया कि साथ में नगर कोतवाली में तैनात राकेश सिंह और विशेष टीम में तैनात धर्म धुरंधर गुप्ता भी था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई चांदी और बुलेट बाइक बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक ने तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 


सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि बुलेट बाइक के नंबर के आधार पर प्रतापगढ़ के सिपाही राहुल सिंह की पहचान हो गई थी। उसे पकड़ा गया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। चांदी और बुलेट बरामद हो गई है।

व्यापारी के गांव से हुई थी मुखबिरी 
अलीगढ़ के निठावरी गांव का रहने वाला सिपाही राकेश सिंह प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली में तैनात है। उसकी बहन की शादी सादाबाद में हुई है जहां पर विक्रम सिंह रहते हैं। वहीं आते जाते राकेश सिंह की गांव के कुछ लोगों से दोस्ती हो गई थी। उन्हीं लोगों ने मुखबिरी की थी कि विक्रम चांदी की खरीद फरोख्त करता है। वह शनिवार को प्रयागराज चांदी खरीदने जाएगा। इसी मुखबिर पर राकेश ने अपने दोनों साथियों राहुल सिंह और धर्म धुरंधर गुप्ता के साथ लूट का प्लान बनाया। 


पकड़े गए आरोपी 
1-सिपाही राकेश सिंह, निवासी निठावरी, अलीगढ़
2-सिपाही राहुल सिंह निवासी कृष्णा नगर, मथुरा
3-सिपाही धर्म धुरंधर गुप्ता निवासी छित्तमपुर, मुगलसराय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed