फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Three atm cloner arrested

एटीएम क्लोन कर रुपये उड़ाने वाले गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three atm cloner arrested
Three atm cloner arrested - फोटो : CITY DESK
स्कैनर, कार्ड रीडर, राइटर और 38 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

प्रयागराज। क्राइम ब्रांच ने एटीएम क्लोन कर रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से स्कैनर, कार्ड रीडर, राइटर और 38 रुपये बरामद किए गए। अलग अलग बैंकों के पांच एटीएम कार्ड भी मिले हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार को शाहगंज में आईडीबीआई एटीएम बूथ के पास से मऊआइमा के चौहान का पूरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, कुंवर सिंह और प्रतापगढ़ कोतवाली निवासी उदय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एटीएम बूथ से पैसे निकाल रहे लोगों के कार्ड स्कैन कर वे चोरी से पिन नंबर देख लेते थे। इसके बाद लैपटॉप के माध्यम से कार्ड का क्लोन बना लिया जाता था। रात में पौने बारह से लेकर सवा बारह बजे तक दो दिन की मैक्सिमम लिमिट का पैसा निकाल लेते थे। पैसों से वे मंहगे जूते, गाड़ियां और कपड़े खरीदते थे। बताया कि चौहान का पूरा गांव में कुछ महीने पहले कार्ड स्कैनिंग की टेक्निक गांव के कई लड़कों ने सीख ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद से ही वे यह काम कर रहे हैं। अब तक लाखों रुपये एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर निकाल चुके हैं। चौहान का पूरा गांव का ही रहने वाला जमील मौके से भाग निकला था। उसे वांटेड किया गया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी के साथ साथ आईटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़ने वाली टीम में इंटेलिजेंस विंग प्रभारी बृजेश सिंह और उनकी टीम शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed