{"_id":"6211320c539a38770f2ef138","slug":"threats-on-four-including-cousin-of-cabinet-minister-nandi-report-of-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के मौसेरे भाई समेत चार पर धमकी, मारपीट की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी के मौसेरे भाई समेत चार पर धमकी, मारपीट की रिपोर्ट
Sun, 20 Feb 2022 04:38 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Feb 2022 04:38 AM IST
सार
मालवीय नगर के अनिल शुक्ला के बेटे योगेश की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही पता चला कि योगेश को किडनी की बीमारी है। इसके बाद से ही मुंबई में उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मौसेरे भाई और उसके दोनों बेटों पर मालवीय नगर के एक परिवार को धमकी देने और उनके साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित अनिल कुमार शुक्ला ने अतरसुइया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 14 फरवरी की बताई जा रही है, जिसका कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया है।
विज्ञापन
मालवीय नगर के अनिल शुक्ला के बेटे योगेश की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही पता चला कि योगेश को किडनी की बीमारी है। इसके बाद से ही मुंबई में उसका उपचार चल रहा था। उधर बीमारी का पता चलने के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। उसके घर वाले अब विदाई को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
वह तलाक चाह रहे हैं। दोनों परिवारों में लगातार पंचायत चल रही है। अनिल का आरोप है कि लड़की की मां और उसके बहनोई अमित मिश्रा का मंत्री नंदी के घर आना जाना है। 14 फरवरी की रात दस बजे अमित मिश्रा, मंत्री का मौसेरा भाई कमल किशोर, उसके दोनों बेटे शशांक व बॉबी समेत लगभग 50 लोग अनिल के घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान बेटे योगेश और सुनील बाहर निकले तो उनके साथ मारपीट की गई। अनिल ने थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर चार दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई गई। शुक्रवार को अमित, कमल, शशांक, बॉबी समेत 50 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।