फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threatened to throw acid on beauty parlor operator and kill her family members, case registered

Prayagraj : ब्यूटी पार्लर संचालिका पर तेजाब फेंकने व परिजनों को जान से मारने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

Sun, 15 Sep 2024 04:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 04:30 PM IST
सार

ब्यूटी पार्लर संचालिका निकिता मेहरोत्रा ने बताया कि 10 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से तीन बार कॉल आई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोप है कि दूसरे दिन उसी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकी देते हुए आरोपी ने एक अन्य ब्यूटी पार्लर संचालिका से माफी मांगने की बात कही।

विज्ञापन
Threatened to throw acid on beauty parlor operator and kill her family members, case registered
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्लापुर लेबर चौराहा सब्जी मंडी निवासी एक ब्यूटी पार्लर संचालिका काे अज्ञात युवक ने व्हाट्स एप कॉल कर तेजाब फेंकने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर फोन नंबर के आधार पर जार्जटाउन थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ब्यूटी पार्लर संचालिका निकिता मेहरोत्रा ने बताया कि 10 सितंबर को उनके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से तीन बार कॉल आई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। आरोप है कि दूसरे दिन उसी नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकी देते हुए आरोपी ने एक अन्य ब्यूटी पार्लर संचालिका से माफी मांगने की बात कही। उन्होंने बताया कि आरोपी जिस पार्लर संचालिका से माफी मांगने की बात कह रहा था, वह उसे जानती भी नहीं। इसके बाद आरोपी बृहस्पतिवार को फिर से मैसेज कर दुकान बंद करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


ऐसा न करने पर उसने ब्यूटी पार्लर संचालिका पर तेजाब फेंकने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं मैसेज पर गाली-गलौज करते हुए लिखा कि मेरे लड़के चारों तरफ फैले हैं, तुम लोगों के हर एक मूवमेंट की खबर हमारे पास मिल रही है। बचने का एक ही रास्ता है, यहां से अपनी दुकान बंद करके चली जाओ। यही नहीं आरोपी व्यक्ति महिला के पास पिस्टल और एसिड की फोटो भेजकर लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा। इस वजह से पूरा परिवार डरा सहमा है। एसओ राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed