फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threatened to implicate presenting Imam in case, case filed against relative of former MLA

प्रयागराज : पेश इमाम को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी, पूर्व विधायक के रिश्तेदार पर मुकदमा दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 09:57 PM IST
सार

पेश इमाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल हत्या के प्रयास के मामले में उन्होंने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें करेली के ही प्रॉपर्टी डीलर राशिद फरीदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
Threatened to implicate presenting Imam in  case, case filed against relative of former MLA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करेली स्थित अबूबकर मस्जिद के पेश इमाम फारुख हसन कासमी को दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी गई। आरोप एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार पर है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन



पेश इमाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले साल हत्या के प्रयास के मामले में उन्होंने करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें करेली के ही प्रॉपर्टी डीलर राशिद फरीदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गौरतलब है कि वह एक पूर्व विधायक का करीबी भी है। इसी साल फरवरी में वह जमानत पर रिहा हुआ। इसके बाद से वह व उसके साथी अक्सर रोककर गालीगलौज, धमकी व फर्जी केस में फंसाने की धमकी देते हैं। साथ ही सुलह का दबाव बनाते हैं। पेश इमाम ने बताया कि इसी बीच उन्हें एक ऑडियो मिला। इसमें राशिद फरीदी उन्हें दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। 
विज्ञापन



यही नहीं, जेल भिजवाकर लंबरदारों से प्रताड़ित करने की भी बात कहते सुनाई पड़ रहा है। पेश इमाम का कहना है कि इस ऑडियो को सुनने के बाद से वह और उनका परिवार डरा सहमा है। करेली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर गालीगलौज व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप, अटाला बवाल में फंसाने की भी थी साजिश
पेश इमाम ने बताया कि आरोपी ने उन्हें अटाला में हुए बवाल मामले में फंसाने की भी साजिश रची थी। उसके खिलाफ कई अफसरों के पास शिकायतें दी थीं। जिस पर एलआईयू ने जांच भी की। पेश इमाम का कहना है कि राशिद पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed