{"_id":"5cc6020dbdec22073561a442","slug":"threatened-to-demand-lending-money-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दी रकम वापस मांगने पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दी रकम वापस मांगने पर धमकाया
Mon, 29 Apr 2019 01:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime news
- फोटो : Social Media
उधार दी गई रकम वापस मांगने पर युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। भुक्तभोगी ने कर्नलगंज थाने में दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सराय ममरेज निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने मोहत्सिमगंज निवासी अमित कुमार को कुछ समय पहले पैसा दिया था, लेकिन अब अमित पैसा वापस करने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
दो दिन पहले उसकी मुलाकात अमित से हो गई। उस समय अमित के साथ पुष्पा देवी नामक महिला भी थी। जब उसने अमित से तकादा किया तब अमित एवं उस महिला ने गालीगलौज करने के साथ ही उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। डंडे से पीटकर वह लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
विज्ञापन