फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Threatened girl's family, will shoot her on her wedding day, young man is defaming her on social media also

Prayagraj : युवती के परिवार को धमकाया, शादी वाले दिन मार दूंगा गोली, युवक सोशल मीडिया पर भी कर रहा बदनाम

Mon, 04 Dec 2023 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 06:24 PM IST
सार

युवती धूमनगंज की रहने वाली है। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि अवधेश पाल निवासी हडाई गांव थाना चरवा, कौशाम्बी उनकी बेटी को और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। कहता है कि शादी वाले दिन गेस्ट हाउस में आकर गोली मार देगा।

विज्ञापन
Threatened girl's family, will shoot her on her wedding day, young man is defaming her on social media also
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज में रहने वाली युवती को युवक ने शादी तोड़वाने की धमकी दी। परिजनों को भी धमकाया। कहा कि शादी वाले दिन गेस्ट हाउस में आकर गोली मार देगा। परेशान पिता ने धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

युवती धूमनगंज की रहने वाली है। उसके पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि अवधेश पाल निवासी हडाई गांव थाना चरवा, कौशाम्बी उनकी बेटी को और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। कहता है कि शादी वाले दिन गेस्ट हाउस में आकर गोली मार देगा। पिता ने बताया है कि बेटी की शादी 15 दिसंबर को है और तिलक 10 दिसंबर को होना है।

विज्ञापन


इसकी शिकायत चरवा थाने में करने पर प्रभारी ने अवधेश को थाने में बुलाकर लिखित समझौता कराया। इसके बाद भी वह सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को बदनाम कर रहा है। उसके ससुरालवालों को भी लगातार धमकी दे रहा है। पिता को धमकी देते हुए कह रहा है कि वह शादी नही होने देगा। धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि आईटी एक्ट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed